डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिखता है यह हीरा... सूरत की कंपनी ने तीन महीने की मेहनत से बनाया
Updated on
22-01-2025 01:53 PM
नई दिल्ली: डायमंड सिटी के नाम से मशहूर गुजरात के सूरत की एक कंपनी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे के आकार का एक अनूठा हीरा तैयार किया है। लैब में हीरे बनाने वाली कंपनी ग्रीनलैब डायमंड्स ने इसे 4.7 कैरेट के डायमंड से तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि उसे इस हीरे को तैयार करने, तराशने और पॉलिश करने में तीन महीने का समय लगा। इस हीरे को केमिकल वेपर डिपोजिशन (CVD) से तैयार किया गया है। इस कंपनी ने पहले 7.5 कैरेट का हीरा बनाया था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन को गिफ्ट किया था।
कंपनी के डायरेक्टर समित पटेल ने कहा कि 4.7 कैरेट का यह मास्टरपीस डायमंड अमेरिका की लीडरशिप के प्रति हमारे सम्मान और अमेरिकी बाजार के साथ हमारे गहरे संबंधों का प्रतीक है। ग्रीन लैब्स के मुख्य बिक्री अधिकारी मिराज पटेल ने कहा कि यह हीरा अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा, 'हमने अमेरिका के राष्ट्रपति के चेहरे के आकार में 4.7 कैरेट का हीरा बनाया है। हम यह हीरा वाइट हाउस को उपहार में देने जा रहे हैं। यह अमूल्य है क्योंकि पूरे देश में ऐसा कोई दूसरा हीरा नहीं है, इसलिए इस पर कीमत लगाना सही नहीं है।'
मोदी ने दिया था गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून 2023 में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी को उपहार में 7.5 कैरेट का एक हीरा दिया था। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक यह 2023 में राष्ट्रपति के परिवार के किसी भी सदस्य को मिला सबसे महंगा तोहफा था। इसकी कीमत 20 हजार डॉलर यानी करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। यह हीरा वाइट हाउस के ईस्ट विंग में रखा गया है। इस हीरे को भी ग्रीनलैब डायमंड्स ने बनाया था।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…