पैट कमिंस की जगह ये धाकड़ बना ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, धोखेबाजी से परिवार और देश को किया था शर्मसार

Updated on 12-02-2025 04:15 PM
सिडनी: वनडे विश्व विजेता नियमित कप्तान पैट कमिंस, दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श, तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेलेंगे। चोट की वजह से ये सभी दिग्गज बाहर गए हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान किया था, लेकिन कप्तान का नाम नहीं बताया था। आज जब स्टार्क बाहर हुए तो क्रिकेट ऑस्टेलिया ने सारे पत्ते खोलने के लिए मजबूर हो गया। उसने टीम की कमान धोखोबाजी के लिए बैन झेल चुके स्टीव स्मिथ को सौंपी है, जो श्रीलंका में फिलहाल टीम की कमान संभाल रहे हैं।

स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बिना उतरेगी जिन्होंने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। वनडे विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को 15 सदस्यीय टीम में कई बदलाव करने पड़े चूंकि कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और हरफनमौला मिचेल मार्श चोटिल हैं जबकि मार्कस स्टोइनिस ने अचानक संन्यास ले लिया। इस तरह से आधा दर्जन मैच विनर खिलाड़ी बाहर होने के बाद

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा- हम मिच के फैसले का सम्मान करते हैं । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर उसकी प्रतिबद्धता को लेकर उसका काफी सम्मान है। गॉल में पिछले सप्ताह टेस्ट मैच के आखिरी चरण में स्टार्क के बाएं टखने में तकलीफ थी । वह श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला भी नहीं खेल सकेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि स्टार्क ने निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है और वह इस फैसले पर बयान नहीं देंगे।

इसलिए दिग्गजों का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका

यह घटना ऑस्ट्रेलिया के लिए करारे झटके की तरह है चूंकि विश्व कप 2023 में उसकी खिताबी जीत में कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क की अहम भूमिका थी । कमिंस और मार्श की गैर मौजूदगी में स्मिथ टीम के कप्तान होंगे । तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस , सीन एबोट और बेन ड्वारशुइस को टीम में शामिल किया गया है। इस तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम अब पूरी तरह से बदल गई है। टीम में वो खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं, जिनके बारे में हाल फिलहाल में चर्चा भी नहीं हुई थी।

स्टीव स्मिथ का बॉल टेंपिरिंग विवाद और बैन

2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम केपटाउन के न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सैंडपेपरगेट कांड में फंसी थी। कैमरन बैनक्रॉफ्ट को टेलीविजन कैमरों द्वारा गेंद के एक तरफ सैंडपेपर से खुरदरा करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। वह ऐसा इसलिए कर रहे थे ताकि गेंद अधिक स्विंग कर सके। कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर इसमें शामिल पाए गए और तीनों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैन लगाया था।

स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया था

ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमैन ने घोषणा की कि वह इस कांड के बाद अपने पद से हट जाएंगे। स्मिथ की जगह टिम पेन ने सभी प्रारूपों में कप्तानी की, इससे पहले कि आरोन फिंच ने वनडे और टी20 में मोचा संभाला। बैनक्रॉफ्ट को 9, जबकि स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा। उस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीव स्मिथ रोने लगे थे और लंबे समय तक उन्हें क्रिकेट फैंस चीटर-चीटर कहकर चिढ़ाते रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.