इस बड़ी IT कंपनी का कर्मचारियों को सख्त फरमान, कहा - नहीं लौटे ऑफिस तो जाएगी नौकरी
Updated on
17-05-2024 02:44 PM
नई दिल्ली: दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। कंपनी ने फरमान जारी किया है कि कर्मचारियों के पास नौकरी बचाने का आखिरी मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को से कहा है कि अगर वह कई बार अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस आने की सूचना दे चुकी है। अगर कर्मचारी अब भी इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। दरअसल कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पहले सप्ताह में 3 दिन ऑफिस आकर काम करने की सहूलियत दी थी। लेकिन अब कर्मचारियों को पूरी तरह से ऑफिस से काम करने का फरमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ओर से बार-बार बुलाने के बाद भी कर्मचारी ऑफिस नहीं आ रहे हैं और वर्क फ्रॉम होम ही करना चाहते हैं। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस जैसी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया था।
कर्मचारियों को भेजा मेल
कॉग्रिजेंट ने अपने कर्मचारियों को इस संबंध में मेल भेजा है। इसमें कंपनी ने लिखा है कि बार-बार याद दिलाने के बाद भी अगर कर्मचारी ऑफिस आकर काम नहीं करेंगे तो उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के करीब 3,47,700 कर्मचारी हैं। इनमें से भारत में ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, भारत के कई शहरों में उनके कई सहकर्मियों को एचआर द्वारा मौखिक चेतावनी दी गई है कि अगर उनके प्रोजेक्ट में उन्हें कुछ दिनों के लिए ऑफिस से काम करने की जरूरत होती है तो वे काम पर वापस ऑफिस आ जाएं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि ऑफिस लौटने की कोई विशेष तिथि नहीं दी गई थी क्योंकि यह प्रोजेक्ट्स की जरूरत पर निर्भर करता है।
कई कंपनियों के कर्मचारी ऑफिस लौटे
दूसरी आईटी कंपनियों जैसे इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस ने भी अपने सभी कर्मचारियों को ऑफिस बुला लिया है। इन कंपनियों के कर्मचारी साल 2023 से पूरे हफ्ते ऑफिस आकर काम करना शुरू कर चुके हैं। अब कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस बुला रही हैं।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…