इस एयरलाइन ने मनाया 2 करोड़ यात्रियों का जश्न, लेकिन इस कपल की लग गई लॉटरी, एक साथ मिले 3 सरप्राइज

Updated on 21-07-2025 01:59 PM
नई दिल्ली: सोचिए, आप फ्लाइट के जरिए सात समंदर पार किसी दूसरे शहर जा रहे हैं। आपके पास इकॉनमी क्लास की टिकट है। जब आप एयरपोर्ट पहुंचते हैं तो पता चलता है कि आपकी टिकट बिजनस क्लास में अपग्रेड कर दी गई है। वो किसी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। कैसा लगेगा आपको? ऐसा ही हुआ एक भारतीय दंपति के साथ।

मामला एतिहाद एयरलाइन ( Etihad Airline ) का है। एतिहाद ने 2025 में 2 करोड़ यात्रियों को हवाई यात्रा कराई। यह एक रेकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी साल में यात्रियों ने एतिहाद एयरलाइन का इस्तेमाल नहीं किया था। साल 2022 में यह संख्या सिर्फ 1 करोड़ थी। 2 करोड़ यात्रियों का जश्न एयरलाइन ने अलग अंदाज में जश्न मनाया। इस मौके पर एयरलाइन ने एक भारतीय कपल को खास तोहफा दिया।

एयरलाइन ने कहा- कई रेकॉर्ड तोड़े

एतिहाद एयरवेज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंटोनोआल्डो नेव्स ने कहा, 'पिछले 12 महीनों में एतिहाद ने शानदार प्रदर्शन किया है। हमने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहली तिमाही में हमें 685 मिलियन AED (करीब 1608 करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ। ग्राहकों की संतुष्टि भी सबसे ज्यादा रही। एतिहाद ने पिछले एक साल में 2 करोड़ से ज्यादा यात्रियों का स्वागत किया है। यह पहली बार है जब हमने इतने यात्रियों को हवाई यात्रा कराई है।'\
उन्होंने आगे कहा, 'हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हमारी तरक्की की कहानी बहुत बड़ी है। सिर्फ ढाई साल में हमारे यात्रियों की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ हो गई है। यह डिमांड बढ़ने, ग्लोबल नेटवर्क और सही रणनीति की वजह से हुआ है। हम इस क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं। 2025 हमारे लिए सबसे बड़ा साल साबित हो रहा है।'

कपल को क्या दिया सरप्राइज?

2 करोड़ यात्रियों को हवाई यात्रा कराने की खुशी में एतिहाद ने एक भारतीय कपल को सरप्राइज दिया। यह कपल नई दिल्ली से टोरंटो जा रहा था। वे अपनी बेटियों से मिलने जा रहे थे। मिस्टर और मिसेज चोपड़ा को कई सरप्राइज मिले। उन्हें सबसे पहले एतिहाद की A350 में नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए बिजनेस क्लास में अपग्रेड किया गया। मिस्टर चोपड़ा ने कहा, 'हमने पहले कभी बिजनेस या फर्स्ट क्लास में यात्रा नहीं की। यह हमारे लिए जीवन भर का अनुभव है।'

अबू धाबी में उतरने के बाद मिस्टर और मिसेज चोपड़ा को एक और सरप्राइज मिला। एतिहाद गेस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्क पॉटर ने उन्हें एतिहाद गेस्ट के गोल्ड टियर स्टेटस में अपग्रेड किया। उन्हें फर्स्ट लाउंज में यह गिफ्ट मिला। सबसे बड़ा सरप्राइज बाकी था। मिस्टर और मिसेज चोपड़ा को अबू धाबी से टोरंटो के लिए A380 की फ्लाइट में 'द रेजिडेंस' में अपग्रेड किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.