महीनों बिस्तर पर रही ये एक्ट्रेस, किसी ने नहीं ली सुध, बेटे ने भी छोड़ दिया था साथ, कंगाली में हुई मौत

Updated on 11-06-2025 02:07 PM
बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया ऐसी है, जहां उगते सूरज को सलाम किया जाता है, और ढलते सूरज को भुला दिया जाता है। सिनेमा की दुनिया में ऐसे कई सितारे रहे, जिन्होंने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन जब उनका करियर लुढ़कने लगा तो इंडस्ट्री से किसी ने सुध नहीं ली। कोई गुमनामी की चादर में खो गया तो कोई ऐसा रुखसत हुआ कि लाश तक घर में सड़ती रही। यहां आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसे कभी यश चोपड़ा ने मौका दिया था। इसने अमिताभ बच्चन से लेकर अमरीश पुरी, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान संग भी काम किया। पर जब महीनों बिस्तर पर पड़ी रही, तो किसी ने सुध नहीं ली। और तो और इस एक्ट्रेस को बेटे ने भी छोड़ दिया।

इस एक्ट्रेस की मौत गुमनामी में हुई। अकेलेपन से जूझते हुए इस एक्ट्रेस ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अंतिम संस्कार में भी फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी इस एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था। इस एक्ट्रेस का नाम हैअचला सचदेव

अचला सचदेव, ऑल इंडिया रेडियो से शुरू किया था करियर

अचला सचदेव ने अपने करियर की शुरुआत लाहौर के ऑल इंडिया रेडियो से की थी। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद एक्ट्रेस भारत आ गईं और यहां दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो में काम करने लगीं। उन्होंने साल 1938 में फिल्म 'फैशनेबल वाइफ' से एक्टिंग डेब्यू किया था, और अपने करियर में 130 से भी ज्यादा फिल्में कीं।

इन फिल्मों में की गईं पसंद, हिट हुआ 'ए मेरी जोहरा जबीं'

अचला सचदेव को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मेरा नाम जोकर', 'चांदनी' और 'दाग: एक पोएम ऑफ लव' जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया। फिल्म 'वक्त' में भी वह नजर आई थीं। इसमें अचला सचदेव पर फिल्माया गाना 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' खूब पॉपुलर हुआ था।

अचला सचदेव की दो शादियां, पहले से तलाक, दूसरे का निधन

अचला सचदेव निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चित रहीं। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी ज्ञान सचदेव से हुई थी, जिनसे कुछ साल बाद तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने क्लिफोर्ड डगल्स पीटर्स नाम के शख्स से शादी की थी, जिसकी पुणे में मोरिस इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से फैक्ट्री थी। पीटर्स से अचला सचदेव को यश चोपड़ा ने मिलवाया था। पीटर्स की पत्नी का निधन हो चुका था, और अचला सचदेव भी तलाकशुदा थीं।

पति की मौत के बाद देखा बुरा वक्त, अकेलापन झेला

अचला सचदेव और पीटर्स ने शादी कर ली और हंसी-खुशी रहने लगे। लेकिन साल 2002 में पति की मौत हो गई, जिसके बाद अचला सचदेव का बुरा वक्त शुरू हो गया। वह अकेलेपन से जूझने लगीं। 12 साल तक वह अपने दो बेडरूम के फ्लैट में अकेली रहीं। सिर्फ एक अटेंडेंट ही था, जो उनकी देखभाल करता था।

जांघ की हड्डी टूटी, ब्रेन में खून के थक्के, और मौत

और फिर एक दिन अचला सचदेव किचन में गिर पड़ीं, जिससे उनकी जांघ की हड्डी टूट गई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और इलाज के कुछ दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन बाद में अचला सचदेव के ब्रेन में खून के थक्के जमने लगे। उन्हें लकवा मार गया। इसके बाद एक्ट्रेस को दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह काफी समय तक अस्पताल में रहीं, और फिर 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

न बॉलीवुड ने सुध ली और ना बेटे ने पूछा

बताया जाता है कि इस दौरान न तो फिल्म इंडस्ट्री ने अचला सचदेव की सुध ली, और ना ही उनके बेटे ने जो, अमेरिका में रहता था। बेटे ने भी अचला सचदेव को अकेला छोड़ दिया। पति के जाने के बाद अकेली ही रहीं और बेटे को देखने को भी तरसती रह गईं। अचला सचदेव का इलाज पुणे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में चल रहा था। अचला के डॉक्टर विनोद शाह ने 'ईटाइम्स' को बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी न तो उनकी सुध ली और ना ही फोन किया।

20 लाख रुपये और घर तक कर दिया था डोनेट

अचला सचदेव के एक करीबी दोस्त ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को उनकी हालत के बारे में बताया था, फिर भी किसी ने उन्हें नहीं पूछा। जबकि वह सबकी खूब मदद करती थीं। अचला सचदेव ने कई एनजीओ और अस्पतालों की आर्थिक मदद की। उन्होंने जनसेवा फाउंडेशन नाम के एनजीओ को 20 लाख रुपये और अपना 2 BHK अपार्टमेंट भी डोनेट कर दिया था। वह खुद कंगाली में रहीं और उसी में चल बसीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.