'वे रात 1 बजे भी फोन उठाते हैं’, बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी के फाउंडर भारतीय कर्मचारियों के मुरीद

Updated on 07-05-2026 11:52 AM
नई दिल्ली: दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज ( Emaar Properties ) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद अलाब्बर ( Mohamed Alabbar ) ने भारतीय कर्मचारियों की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे भारतीयों को नौकरी देना पसंद करते हैं क्योंकि उनका वर्क एथिक (काम के प्रति नैतिकता) मजबूत होता है और वे किसी भी समय काम के लिए उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे रात को 1 बजे भी फोन उठा लेते हैं।

हाल ही में अबू धाबी में आयोजित 'मेक इट इन द एमिरेट्स' में बोलते हुए अलब्बार ने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि मेरा आईक्यू औसत है, लेकिन मेरी मेहनत सबसे बेहतर है। मैं कड़ी मेहनत में विश्वास करता हूं।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफलता के लिए सिर्फ बुद्धिमत्ता नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ज्यादा मायने रखते हैं।

भारतीय कर्मचारियों की तारीफ

अलाब्बर ने भारतीय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा, 'जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतनी ज्यादा किस्मत साथ देगी। एक कहावत है- जब प्रतिभा मेहनत नहीं करती, तो मेहनत उसे हरा देती है। यही कारण है कि मुझे भारतीयों को जॉब देना पसंद है, क्योंकि वे रात 1 बजे भी फोन उठा लेते हैं।' उन्होंने कहा कि भारतीय कर्मचारी अपने काम के प्रति बेहद समर्पित होते हैं और समय की परवाह किए बिना जिम्मेदारियां निभाते हैं।

सफलता के लिए अलाब्बर के सुझाव

केवल घंटों तक काम करना ही काफी नहीं है, अलाब्बर ने 'स्मार्ट वर्क' और जोखिम प्रबंधन पर भी जोर दिया:
  • हर मौके को गहराई से समझें और सही समय पर जोखिम लेना सीखें।
  • सही लोगों को साथ लाएं और उनके काम की बारीकी से निगरानी करें।
  • साल 2008 के वित्तीय संकट और कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनियों को संकट आने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय, पहले से ही लचीला और चुस्त बनना चाहिए।

कौन हैं मोहम्मद अलाब्बर?

मोहम्मद अलाब्बर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे सफल कारोबारियों में से एक हैं। उनकी कंपनी एमार प्रॉपर्टीज ने न केवल बुर्ज खलीफा बल्कि दुबई मॉल जैसी प्रतिष्ठित संरचनाओं का निर्माण किया है। वे वैश्विक रियल एस्टेट, रिटेल और ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक बड़ा नाम हैं। फोर्ब्स के अनुसार मोहम्मद अलाब्बर की कुल संपत्ति करीब 2.9 अरब डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.