गलती से हुई मुलाकात और जिंदगी बदल गई, जानिए रेखा और राकेश झुनझुनवाला की पहली मुलाकात की कहानी

Updated on 28-11-2024 04:40 PM
मुंबई: राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का नाम आपने जरूर सुना होगा। दुनिया उन्हें 'बिग बुल' (Big Bull) के नाम से जानती है। उन्होंने मात्र 5,000 रुपये से 40,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया। यह उनकी पत्नी रेखा के साथ उनकी साझेदारी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दरअसल, राकेश ने जो कंपनी 'रेअर एंटरप्राइजेज' (RaRe Enterprises) बनाई है वह पत्नी के नाम पर ही है। इन दोनों के बीच पहली मुलाकात गलती से हुई थी।

राकेश का रिश्ता किसी और के लिए आया था


राकेश झुनझुनवाला का रिश्ता रेखा की कज़िन के लिए आया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। रेखा से मुलाक़ात के बाद दोनों की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली रेखा, जिनके पास गाड़ी, AC जैसी सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं थीं, एक ऐसे शख्स के साथ जीवन बिताने जा रही थीं, जिसके पास ये सब नहीं था। उन्होंने ईटी के साथ इंटरव्यू में कहा था "दरअसल, राकेश का विवाह प्रस्ताव मेरी चचेरी बहन के लिए था।"

उस समय संघर्ष कर रहे थे राकेश


राकेश, एक इनकम टैक्स ऑफिसर के बेटे थे। उस समय, शेयर बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास न तो गाड़ी थी और न ही AC। लेकिन रेखा ने राकेश के सपनों और उनकी लगन में अपना भविष्य देखा। साल 1990 में बजट से पहले राकेश का एक बड़ा दांव सही साबित हुआ और उन्हें बड़ा मुनाफा हुआ। यहीं से उनकी सफलता का सफ़र शुरू हुआ।

हमेशा साथ रहीं रेखा


रेखा हमेशा उनके साथ रहीं। उनके हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया। रेअर एंटरप्राइजेज, जिसका नाम राकेश और रेखा के नाम के पहले दो अक्षरों से बना है, उनकी साझेदारी का प्रतीक है। राकेश का ज़्यादातर निवेश शेयर बाजार में था, लगभग 99% संपत्ति 45 लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों में। रेखा को राकेश से एक बड़ा शेयर पोर्टफोलियो मिला, जिसमें सबसे ज़्यादा कीमत टाटा समूह की कंपनी टाइटन के शेयरों की है।

रेखा की पसंद अलग


राकेश, जिन्हें भारत का वॉरेन बफे कहा जाता था, ने सिर्फ़ शेयर बाजार में निवेश करके 10 बिलियन डॉलर का साम्राज्य खड़ा किया। लेकिन रेखा अब रियल एस्टेट में भी निवेश कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने रियल एस्टेट में निवेश करना शुरू कर दिया है, हालांकि राकेश को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी।" उन्होंने आगे कहा, "उनके निधन के बाद, मुझे लगा कि ज़मीन-जायदाद में निवेश करना ज़रूरी है।"

कहां खरीदी प्रॉपर्टी


रेखा ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और चांदीवली में 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश ऑफिस स्पेस में किया है, जहां ड्यूश बैंक भी उनका किरायेदार है। उन्होंने वॉकेश्वर में मकान भी ख़रीदे हैं। राकेश और रेखा की एक बेटी निष्ठा है, जो 2004 में पैदा हुई थी। उनके जुड़वां बेटे आर्यमन और आर्यवीर 2009 में पैदा हुए थे। राकेश और रेखा की कहानी बताती है कि सच्ची साझेदारी सुख-सुविधाओं पर नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने पर टिकी होती है। उनकी मुलाक़ात भले ही एक इत्तेफ़ाक़ थी, लेकिन उनका साथ बेहद ख़ास था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.