टिड्डे जैसा दिमाग है इनका... कंगना रनौत Gen Z पर बुरी तरह बरसीं, राष्ट्रपति का नाम पूछने पर द‍िया अनट-बनट जवाब

Updated on 12-05-2025 03:14 PM
कंगना रनौत इस वक्त देश की युवा पीढ़ियों पर अपनी नाराजगी जाहिर करने को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इस इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में रहा जिसमें सड़क पर इंटरव्यू के दौरान कई यंग्सटर्स भारत के राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाए थे। इस वीडियो के पीछे का मकसद भारतीयों में बुनियादी जेनरल नॉलेज को लेकर जागरुकता की कमी को उजागर करना था और इसी वीडियो पर सांसद बनीं कंगना रनौत की भी नजर पड़ी। शनिवार को, कंगना ने इसी वायरल वीडियो पर दो टूक बातें शेयर कीं और गलत जवाब देने वाले बच्चों की खिंचाई भी की।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। दरअसल वीडियो में सो कॉल्ड ज़ेन ज़ी नजर आ रहे हैं, जिनके जेनरल नॉलेज के बारे में इस वीडियो में पता लग रहा है। दरअसल उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि वहां मौजूद किसी भी यंगस्टर्स में से कोई इसका सही जवाब नहीं दे पाता।

'युद्ध हमें नहीं मारेगा, लेकिन टिड्डे की तरह ब्रेन सेल जेनरेशन जरूर हमें मार देगी'

इस सवाल के जवाब में एक लड़की कहती है- मैं उनका नाम भूल गई और उसे लगता है कि इस वक्त जो राष्ट्रपति हैं वो कोई पुरुष हैं। बाकी यंगस्टर्स भी जवाब नहीं दे पाते हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'युद्ध हमें नहीं मारेगा, लेकिन टिड्डे की तरह ब्रेन सेल जेनरेशन जरूर हमें मार देगी।' युद्ध का संदर्भ कंगना का भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीमा तनाव से था।

'मुरुनाली, मुझे नहीं पता, मुरुनु या कुछ और'

इसी अप्रैल में 'जेन जेड पल्स' नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत एक एंकर से होती है जो युवाओं के समूह से पूछती है-भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? एक लड़की जवाब देती है, 'मैं उनका नाम भूल गई', जबकि दूसरी कहती है - मुरुनाली, मुझे नहीं पता, मुरुनु या कुछ और।

विडंबना यह है कि नेहरू कभी राष्ट्रपति नहीं रहे

तीसरे ने पिछले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नाम लिया , जबकि दूसरे ने 'चतुराई से' जवाहर लाल नेहरू का नाम लिया, उन्होंने कहा कि आपने ये नहीं पूछा कि मौजूदा राष्ट्रपति का नाम लेना है या नहीं। उसने आगे कहा कि नेहरू 'पहले राष्ट्रपति थे'। विडंबना यह है कि नेहरू कभी राष्ट्रपति नहीं रहे। वो 1947-64 तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर रहे। वहीं इस वीडियो पर लोगों ने भी गुस्सा जताया है। एक ने कहा- भाई स्कूल की फ्रेंड का नाम नहीं पूछा, मृणाल कह रहीं। एक और ने कहा- ज़ेन जी को एजुकेट करना होगा। एक और ने कहा- मृणाल ठाकुर बोलना चाहती थी बहन।

कंगना रनौत हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार

वहीं बता दें कि कंगना रनौत हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें टायलर पोसी और हॉलीवुड आइकन सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज़ स्टेलोन भी होंगी। 'वरायटी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्लेस्ड बी द एविल' का निर्माण इस साल गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.