पाकिस्तान के साथ सीजफायर रास नहीं आया इनको, चढ़ते बाजार में लुढ़क गए
Updated on
12-05-2025 03:06 PM
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बीते शनिवार को ही सीजफायर की घोषणा हो गई। इसके बाद आज यानी सोमवार को भारत में शेयर बाजार झूम गए। सुबह-सुबह ही मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 2200 अंक से भी ऊपर था। लेकिन, से माहौल में भी कुछ कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। लगता है कि इन्हें पाकिस्तान के साथ सीजफायर रास नहीं आया।
सेंसेक्स 2284 अंक ऊपर
सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब BSE सेंसेक्स 2284.17 अंक बढ़कर 81738.64 पर कारोबार कर रहा था। लेकिन, इसी BSE में, कई कंपनियों के शेयर 5% से ज्यादा गिर गए। "Coral Newsprint" के शेयर 9.97% तक गिर गए। "Tridev Infraestates" में 9.93%, "Beeyu Overseas" में 8.82%, "PNGS Gargi Fashion" में 8.64% और "Indo Asia Fin" में 8.61% की गिरावट आई।
निफ्टी 706 अंक ऊपर
इसी समय Nifty इंडेक्स 706.6 अंक बढ़कर 24714.6 पर कारोबार कर रहा था। Nifty में, 49 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे, यानी उनमें बढ़त हुई। सिर्फ 1 कंपनी का शेयर लाल निशान में था, जिसका मतलब है कि उसमें गिरावट आई।
ये शेयर 52 हफ्ते के निचले सतर पर
BSE में, "विजय टेक्सटाइल्स", "Gensol Engg", "Chembond Chem", "Career Point" और "Rajeswari Infra" के शेयर 52 हफ़्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, "Stampede Cap(DVR)", "India Shelter Finance Corp", "Manorama Ind", "Tricom Fruit" और "G R Cables" के शेयर 52 हफ़्तों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…