आज PVR और Maharashtra Scooter समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्नल
Updated on
14-01-2026 01:55 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के बीच प्रमुख शेयरों में मुनाफावसूली हावी रहने से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स में 250 अंक की गिरावट आई थी। वहीं, निफ्टी 58 अंक फिसला था। वैश्विक अनिश्चितताओं से प्रभावित उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तिमाही नतीजों की कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा दबाव में रही थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 250.48 अंक यानी 0.30 फीसदी टूटकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 615.38 अंक लुढ़ककर 83,262.79 के स्तर तक आ गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 25,732.30 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रही थीं। दूसरी तरफ, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Authum Investment, Maharashtra Scooter, PVR, Motilal Oswal, City Union Bank, Oil India Ltd और Manappuram Finance हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Dixon Tech, Vodafone Idea, Au Small Finance Bank, Trent, HEG, Larsen & Toubro और Graphite India के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…