आज M&M Financial और Rashtriya Chemicals समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के सिग्नल
Updated on
08-12-2025 01:48 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को खासी तेजी आई थी। रेपो रेट में कटौती और नकदी बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक के नीतिगत कदमों की घोषणा के बाद ऐसा हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 447 अंक उछला था। वहीं, एनएसई निफ्टी में 153 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों पर वाला सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.52% चढ़कर 85,712.37 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 531.4 अंक तक उछल गया था। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 152.70 अंक यानी 0.59% बढ़कर 26,186.45 अंक पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचसीएल टेक, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई थी।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें M&M Financial, Rashtriya Chemicals, Patanjali Foods, Sundaram Finance, SBI Card, Indus Towers और PTC Industries हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Kaynes Technology, Vijaya Diagnostic, Syrma SGS Technology, HUL, Data Patterns (India), Premier Energies और PG Electroplast के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…