आज KPR Mill और Eternal समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत
Updated on
22-01-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार बीते बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने, कमजोर संकेतों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच ऐसा हुआ था। उतार-चढ़ाव भरे सत्र में सेंसेक्स 271 अंक टूटा था। जबकि निफ्टी में 75 अंक की गिरावट आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और वित्तीय, बैंकिंग और उपभोग से जुड़े शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाए रखा था। हालांकि, निचले स्तर पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी आने से थोड़ा समर्थन मिला था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक भारी उतार-चढ़ाव के बाद 270.84 अंक यानी 0.33 फीसदी गिरकर 81,909.63 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,056.02 अंक टूटकर 81,124.45 तक आ गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 75 अंक यानी 0.30 फीसदी फिसलकर 25,157.50 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी प्रमुख नुकसान में रही थीं। दूसरी ओर इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई थी।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें MRPL, CreditAccess Grameen, IndiaMART Intermesh, KPR Mill, Eternal, Hindustan Copper और ITC Hotels हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Kalyan Jewellers India, SRF, Authum Investment, Tata Communications, Tata Chemicals, Cyient और Paytm के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…