देश के इन अरबपतियों ने नहीं की पूरी पढ़ाई, फिर भी बज रहा दुनिया में डंका, हर दिन कमाते हैं करोड़ों रुपये

Updated on 17-06-2024 04:34 PM
आज हम आपको देश के ऐसे ही अरबपतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन अरबपतियों ने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। लेकिन आज इनका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। ये अरबपति हर दिन करोड़ों रुपयों की कमाई कर रहे हैं।

अजीम प्रेमजी

अजीम प्रेमजी जब साल 1966 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद उन्हें अपना फैमिली बिजनेस संभालना पड़ा था। वह सिर्फ 21 साल की उम्र में विप्रो के चेयरपर्सन बने थे। आज वह करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं।

गौतम अडानी

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी का नाम शामिल है। गौतम अडानी ने गुजरात यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन जरूर लिया। लेकिन, उनकी डिग्री पूरी नहीं हो पाई। वह अपने ग्रेजुएशन के दूसरे साल ही पढ़ाई छोड़ पिता के कारोबार से जुड़ गए। आज गौतम अडानी का विशाल कारोबारी साम्राज्य है। अडानी ग्रुप में एनर्जी, पोर्ट- लॉजिस्टिक्‍स, माइनिंग, गैस, डिफेंस, एयरोस्‍पेस और एयरपोर्ट सहित कई क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं।

निखिल कामत

ट्रेडिंग ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और देश के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल निखिल कामत (Nikhil Kamath) स्कूल ड्रॉप आउट हैं। निखिल कामत आज भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में शामिल हैं। निखिल भी कुछ बच्चों की तरह स्कूल बंक मारते थे, दोस्तों के साथ खेलते थे और इस वजह से उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। उन्हें कम अटेंडेंस के कारण बोर्ड एग्जाम देने से रोका गया तो उन्होंने स्कूल ही ड्रॉप आउट कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.