तिरुवनंतपुरम में लगेगा रनों का अंबार, मौसम भी देगा साथ, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Updated on 27-09-2026 11:42 AM
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू कर रही है। ऐसे में भारत की कोशिश कमजोर पहलुओं पर काम करने की होगी। वहीं, वेस्टइंडीज की कोशिश भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग बेहतर करने की होगी। इस मैच के दौरान बारिश की हल्की संभावना है, लेकिन इसका मैच पर ज्यादा असर नहीं होगा।

तिरुवनंतपुरम में पिछले दो दिनों से मौसम काफी हद तक साफ रहा है। हालांकि, शुक्रवार (25 सितंबर) को भारत की प्रैक्टिस से एक घंटा पहले थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हुई थी। वहीं, शनिवार को मौसम गर्म और उमस भरा था। इस वजह से भारतीय टीम ने प्रैक्टिस भी नहीं की थी। सिर्फ आकिब नबी ही कुछ समय के लिए बल्लेबाजी करने पहुंचे थे।

कैसा रहेगा मौसम?

यह मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इस समय बारिश की संभावना केवल 15% से 25% के बीच है। मैच के दौरान आसमान में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसा होने पर खेल थोड़ी देर के लिए रुक सकता है, पर पूरा मैच रद्द होने के आसार बिल्कुल नहीं हैं। तिरुवनंतपुरम में तापमान 31 से 32 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, तटीय क्षेत्र होने के कारण मैदान पर उमस लगभग 70% से 75% रहेगी। इस भारी उमस की वजह से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। शाम 6 बजे के बाद तापमान गिरकर 28 से 29 डिग्री तक आ जाएगा। रात के समय मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, लेकिन उमस का स्तर और बढ़कर 80% से ऊपर चला जाएगा। इससे साफ है कि दूसरी पारी के दौरान मैदान पर ओस देखने को मिल सकती है, जिससे बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को गेंद ग्रिप करने में थोड़ी परेशानी होगी।

कैसी होगी पिच?

तिरुवनंतपुरम का मैदान हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है। यहां पिछला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी में खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों ने 271 और 225 रन का स्कोर बनाया था। इससे साफ है कि इस मैच में भी रनों का अंबार लगने वाला है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने बैट्समैन से मिले फीडबैक के आधार पर कहा कि यह पिच बैटिंग के लिए अच्छी है। हालांकि, नई गेंद से गेंदबाजों को उछाल और मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन गेंद पुरानी होते ही रन बनाना आसान होगा। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट खेलना मुश्किल होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स/ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.