टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर होते ही श्रीलंका क्रिकेट में बवाल, दो बड़े नामों ने दिया इस्तीफे
Updated on
27-06-2024 01:41 PM
कोलंबो: श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी सलाहकार कोच का पद छोड़ने का फैसला किया है। वानिंदु हसरंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। उसे बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका से हार मिली। नेपाल और श्रीलंका का मैच बारिश में धुल गया था।
सिल्वरवुड ने क्या बताई वजह?
इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके क्रिस सिल्वरवुड ने एक बयान में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय कोच होने का मतलब लंबे समय तक अपनों से दूर रहना है। अपने परिवार से सलाह लेने के बाद मैं भारी मन से घर लौटने और परिवार के साथ समय बिताने का फैसला ले रहा हूं। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा रहना मेरे लिये फख्र की बात रही है। मैं काफी अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं।’
श्रीलंका ने जीता था एशिया कप
अप्रैल 2022 में क्रिस सिल्वरवुड श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे। उससे कुछ महीने पहले ही उनकी कोचिंग में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-0 की बार मिली थी। वह कोच के रूप में इंग्लैंड के लिए उनकी आखिरी सीरीज थी। सिल्वरवुड ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही सफलता हासिल की, क्योंकि श्रीलंका ने 2022 में एशिया कप जीता। उन्होंने देश के आर्थिक संकट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को वनडे सीरीज में जीत दिलाई।
चैंपियंस ट्रॉफी में भी जगह नहीं
क्रिस सिल्वरवुड और श्रीलंका के लिए पिछला करीब एक साल बेहद खराब रहा है। उनकी कोचिंग में श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप 2023 में 9वें स्थान पर रही। इसकी वजह से वह अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप के फाइनल में श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ 50 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। अब टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम फेल रही।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…