कमल हासन की ‘हे राम’ का हुआ था जबर्दस्त विरोध

Updated on 22-02-2022 06:14 PM

मुंबई जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने फिल्महे रामसे डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा रेड चिलीज एंटरमेंट ने उठाया था। इस फिल्म में कमल हासन ने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों किया था। यह  फिल्म तमिल और हिंदी में एक साथ रिलीज हुई  थी। 22 साल पहले जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो जबरदस्त विरोध हुआ था लेकिन कमल, शाहरुख के फैन हो गए थे। दरअसल, हे राम फिल्म की कहानी बेहद सेंसिटिव मुद्दे पर बनाई गई है।

 इस फिल्म में भारत के विभाजन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या को दिखाया गया है। महात्मा गांधी को निगेटिव रोल में दिखाने पर फिल्म का बहुत विरोध हुआ था। हालांकि ये फिल्म ऑस्कर के लिए चुनी गई लेकिन बाहर हो गई थी। इस फिल्म की मेकिंग भी आसान नहीं थे, इतने सारे कलाकार के साथ पीरियड ड्रामा बनाना काफी खर्चीला भी होता है।इस फिल्म में कमल हासन के दोस्त की भूमिका में शाहरुख खान नजर आए थे। शाहरुख ने अमजद खान का किरदार प्ले किया था।

फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन काफी महत्वपूर्ण था। इस फिल्म को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ था। जब मेकिंग में बजट बढ़ गया तो शाहरुख को भी खबर हुई और उन्होंने इस फिल्म के लिए फीस लेने से इनकार कर दिया। बाद में कमल ने शाहरुख को एक रिस्ट वॉच गिफ्ट की थी। इसका खुलासा खुद कमल हासन ने फिल्म के 20 साल पूरे होने पर किया।

एक इंटरव्यू में कमल हासन ने बताया था, ‘शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए एक पैसा नहीं लिया था। लोग कहते हैं कि शाहरुख एक बिजनेसमैन है, वो कॉमर्शियल माइंडेड हैं लेकिन वो तो मैं भी हूं। लेकिन सच्चाई ये है कि उन्हें इस फिल्म के बजट के बारे में पता था और फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। फिल्म का बजट बढ़ने पर फीस नहीं मांगी, इसके लिए मैं उनका बहुत रिस्पेक्ट करता हूं।मालूम हो कि  18 फरवरी 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, हेमा मालिनी, गिरीश कर्नाड, ओम पुरी, विक्रम गोखले, अतुल कुलकर्णी, इलैया राजा जैसे कलाकार थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.