FII की बिकवाली से घबराने की जरूरत नहीं:वित्त मंत्री बोलीं- भारत में निवेश से अच्छा रिटर्न इसलिए मुनाफावसूली

Updated on 18-02-2025 02:06 PM

यूनियन बजट 2025-26 पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (17 फरवरी) को इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बजट पर बातचीत की। ग्लोबल अनिश्चितता में FII बिकवाली करते हैं इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार देश में एसेट बिल्डिंग के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर पिछले साल की तुलना में 10.2% बढ़ाकर 16 लाख करोड़ रुपए तक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सरकार ने अपनी ओर से 11.21 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने इक्विटी मार्केट में FII की बिकवाली सहित MSME और बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा बढ़ाने जैसे कई मुद्दों पर बात की ...

इक्विटी मार्केट में FII की बिकवाली

इक्विटी मार्केट में FII की बिकवाली पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐसा माहौल है जिसमें निवेश से अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसके चलते बाजार से काफी मुनाफावसूली भी हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता में FII बिकवाली करते हैं, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केवल फरवरी में विदेशी निवेशकों ने 29,183.43 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

डेट-टू-GDP रेश्यो घटाने पर जोर

आने वाले समय में सरकार डेट-टू-GDP (देश की GDP के हिसाब से उसपर कर्ज) रेश्यो को कम करने पर फोकस करने वाली है। इसके लिए पहला काम बॉरोइंग यानी उधारी में कटौती और फिस्कल ग्लाइड पाथ का पालन करना। उन्होंने कहा कि हर संभव उपाय किया जाएगा कि कर्ज को कम किया जा सके, लेकिन इसका सरकार के प्लान्ड कामों पर कोई असर नहीं होगा

बीमा के क्षेत्र में FDI की लिमिट बढ़ाने की तैयारी 

इंश्योरेंस सेक्टर में सरकार फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की लिमिट बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बीमा सेक्टर को और ज्यादा व्यापक बनाने के लिए और प्लेयर्स की जरूरत है। सरकार इसके लिए जरूरी तैयारी कर रही है।

MSME के लिए भी टर्म लोन का प्रावधान

फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज यानी MSME के लिए एक टर्म लोन दिया जाएगा। इससे पहले उन्हें जो वर्किंग कैपिटल असिस्टेंस मिलती थी वह भी मिलती रहेगी। हालांकि, प्लांट और मशीनरी खरीदने के लिए MSME को टर्म लोन देने की घोषणा पहली बार जुलाई के बजट में इसका प्रावधान किया गया। इससे सीधे तौर पर इसमें शामिल होने से छोटे और मध्यम उद्योगों की लोन जरूरतों को मदद मिलेगी।

टैक्स रिलीफ से ₹1 लाख करोड़ का रेवेन्यू लॉस

इनकम टैक्स पर सरकार के हालिया फैसले से एक करोड़ भारतीय करदाता टैक्सपेयर्स की कैटेगरी से बाहर आ जाएंगे। टैक्स में राहत देने के फैसले से सरकार को डायरेक्ट टैक्स में करीब 1 लाख करोड़ रुपए और इनडायरेक्ट टैक्स में करीब 2600 करोड़ का रेवेन्यू लॉस होगा। सरकार को उम्मीद है कि इनकम टैक्स कम होने से लोगों के पास ज्यादा पैसा बचेगा, जिसे लोग बचत या निवेश के रूप में अर्थव्यवस्था में वापस लगाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.