मंदी से बाहर आई इकॉनमी
ब्रिटेन की इकॉनमी तीन साल के बाद मंदी से बाहर निकल आई है। 2024 की पहली तिमाही जनवरी से मार्च के दौरान ब्रिटेन की इकॉनमी ने 0.6 फीसदी की दर से विकास किया है। ब्रिटेन के नेशनल स्टैटिसटिक्स ऑफिस के मुताबिक, 2024 के पहली तिमाही जनवरी से मार्च के दौरान यूके की इकॉनमी की जीडीपी ग्रोथ रेट 0.6 फीसदी रही है, जोकि साल 2021 की चौथी तिमाही में 1.5 फीसदी के जीडीपी के आंकड़े के बाद सबसे जयादा है। 2023 की पहली तिमाही में ब्रिटेन की जीडीपी ग्रोथ रेट नेगेटिव में -0.3 फीसदी रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति जीडीपी में भी दो साल में पहली बार इजाफा देखने को मिला है।