WWE Saturday Night's Main Event में हो सकते हैं 3 बड़े उलटफेर, दांव पर जॉन सीना की चैंपियनशिप

Updated on 22-05-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: WWE के प्रशंसक तैयार हो जाइए! WWE Saturday Night's Main Event में कुछ बड़े धमाके होने वाले हैं। यह इवेंट 24 मई को फ्लोरिडा के टैम्पा में होगा। जॉन सीना, सेथ रॉलिंस, सीएम पंक और लोगन पॉल जैसे बड़े नाम इसमें शामिल होंगे। हाल की घटनाओं को देखते हुए यह शो चौंकाने वाले पलों से भरा हो सकता है। फैंस को एक से बढ़कर एक कहानियां और मोमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से ऐसे चौंकाने वाले पल इस इवेंट में हो सकते हैं जो इस शो को यादगार बना देंगे।

रोमन रेंस की वापसी
रोमन रेंस रेसलमेनिया 41 के बाद से WWE में नहीं दिखे हैं। पिछली बार जब वे टीवी पर थे तब सेथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें बुरी तरह पीटा था। उन्होंने पॉल हेमैन के साथ हाथ मिला लिया था। अब जबकि रॉ पर ये दोनों कहर बरपा रहे हैं, तो रेंस की वापसी का समय आ सकता है। WWE Saturday Night's Main Event में रॉलिंस और ब्रेकर से बदला लेने के लिए वापस आ सकते हैं। यह तब हो सकता है जब उनका टैग टीम मैच सीएम पंक और सैमी जेन के साथ चल रहा हो।
सीएम पंक को मिल सकता है धोखा
सेथ रॉलिंस ने सैमी जेन को आगे बढ़ने और WWE में बड़ा नाम कमाने का मौका दिया था। लेकिन जेन ने रॉलिंस के दुश्मन सीएम पंक का साथ दिया। इससे WWE Saturday Night's Main Event में उनका टैग टीम मैच तय हो गया। हालांकि, रॉलिंस की ताकत को देखकर और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए, जेन कुछ भी कर सकते हैं। वे सीएम पंक को बीच मैच में धोखा दे सकते हैं और पॉल हेमैन के ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। यह एक बहुत बड़ा झटका होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
 28 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
Advt.