फिर आया रटा-रटाया जवाब... जब टूटी सीट पर बैठाकर केंद्रीय मंत्री को घुमा डाला तो हम-आप क्या
Updated on
23-02-2025 02:27 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया का रटा-रटाया जवाब फिर आ गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल से दिल्ली की एयर इंडिया की उड़ान में हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद जताया है। उसने इस मामले की पूरी जांच की बात कही है। इसके पहले केंद्रीय कृषि ने एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी सीट मिलने की शिकायत की थी। यह घटना भोपाल से दिल्ली की उनकी यात्रा के दौरान हुई। चौहान ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन की सेवाओं की तीखी आलोचना की थी। DGCA ने एयर इंडिया से जवाब मांगा है। केंद्रीय विमानन मंत्री ने भी इस मामले में एयर इंडिया से बात की है। एयर इंडिया पहले भी कई मामलों में गलती करके ऐसे ही माफी मांग चुकी है। लेकिन, उसकी कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। सरकार के हाथों से निकलकर कंपनी टाटा के हाथों में तो पहुंच गई है। लेकिन, रवैया सरकारी वाला ही है।
शिकायतों पर शिकायत, पर कोई असर नहीं
इसके पहले पत्रकार वीर सांघवी ने एयर इंडिया के साथ अपने खराब अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में टिकट बुक किया था। लेकिन, एयर इंडिया ने उसे बिना किसी सूचना के बदलकर जनरल इकोनॉमी क्लास में कर दिया था।
पिछले साल टाटा समूह की एयर इंडिया में एक पैसेंजर को खाने में ब्लेड का टुकड़ा मिला था। यह टुकड़ा सब्जी काटने वाली मशीन से आया था। इसके पहले एयर इंडिया की नई दिल्ली-नेवार्क फ्लाइट पर एक बिजनेस क्लास पैसेंजर ने उड़ान के दौरान 'बिना पका हुआ' भोजन परोसे जाने की शिकायत की थी। इसी तरह के बहुतेरे मामले हैं जब एयरलाइन कंपनी ने गलती करने के बाद सिर्फ मांगकर औपचारिकता निभा डाली। अब ठीक कुछ वैसा ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मामले में भी कर दिया गया।
शिवराज सिंह चौहान के साथ क्या हुआ?
शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें दिल्ली में एक किसान मेले का उद्घाटन करना था। इसके अलावा कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ में भी उनके कार्यक्रम थे। चौहान ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में सीट 8C बुक कराई थी। लेकिन, जब वह अपनी सीट पर बैठे तो पाया कि सीट टूटी हुई और धंसी हुई थी।
चौहान ने एयरलाइन स्टाफ से शिकायत की। स्टाफ ने बताया कि मैनेजमेंट को पहले से ही पता था कि सीट खराब है। उन्हें यह सीट बेचनी ही नहीं चाहिए थी। स्टाफ ने यह भी बताया कि ऐसी और भी कई सीटें हैं जो खराब हैं।
चौहान ने बताया कि कई सह-यात्रियों ने उन्हें अपनी सीट ऑफर की। लेकिन, उन्होंने किसी और को परेशान न करने का फैसला किया। अपनी टूटी सीट पर ही बैठकर सफर किया।
इस घटना के बाद चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म 'एक्स' पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'आज मुझे भोपाल से दिल्ली जाना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन करना था, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक करनी थी, चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी थी। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टिकट बुक किया था और मुझे सीट 8C आवंटित हुई थी। जब मैं बैठा तो पाया कि सीट टूटी हुई और धंसी हुई थी। यह असुविधाजनक था।'
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…