तब रूस में हीटवेव के तांडव से गई थी 56 हजार की जान, चेन्नै एयर शो हादसे ने याद दिला दी 14 साल पहले की वो घटना

Updated on 07-10-2024 01:01 PM
नई दिल्ली: रविवार का दिन चेन्नै वालों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं था। भारतीय वायुसेना का एयर शो देखने के लिए उमड़ी भीड़ में से किसी को कोई इल्म ही नहीं था कि अगले पल उनके साथ क्या होने वाला है। वायुसेना के इस एयर शो का लुत्फ सब लेना चाहते थे, यही वजह रही कि मरीन बीच पर एक समय पर 15 लाख पब्लिक जमा हो गई। एयर शो खत्म होने के बाद जो भगदड़ मची उसने 5 जिंदगियां छीन लीं, 90 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो गए। चेन्नै में कल दोपहर हुए इस हादसे की एक और वजह चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी या कहें हीट स्ट्रोक भी थी।

यह किसी से छिपा नहीं है कि तमिलनाडु की राजधानी में पारा कितना हाई रहता है, अभी बाकी राज्यों में भी गर्मी खूब पड़ रही है। हालांकि दुनिया में बेतहाशा गर्मी या हीट स्ट्रोक से मौतों का यह कोई पहला मामला नहीं है। भारत के सबसे अच्छे दोस्त रूस के लिए साल 2010 किसी काले इतिहास से कम नहीं था। उस साल हीट वेव और गर्मी के तांडव ने रूस में कुल 56 हजार लोगों की जान ले ली थी। आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के बाकी हिस्सों में भी हीट स्ट्रोक मौतों का कारण बनता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

रूस में बना था रिकॉर्ड

भारत को रूस का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। साल 2010 में रूस में गर्मी ने रिकॉर्ड बनाने के साथ हजारों जिंदगियां ले ली थीं। रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय ने बताया था कि साल 2010 में हीट वेव और भयंकर गर्मी से कुल 56 हजार लोगों की जान गई थी। उस साल जुलाई में रूस में 14500 और अगस्त में 41300 लोगों की जान चली गई थी। रूस में तब 44 दिनों तक हीटवेव चली थी। इससे लोगों को पाचन तंत्र और कैंसर से भी लोग जूझ रहे थे।

सबसे ज्यादा मौतें यूरोप में

अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की बात कर लेते हैं। WHO की वेबसाइट पर 2000 से 2019 के बीच की गई एक स्टडी छपी थी। इस स्टडी में पाया गया कि गर्मी से हर साल दुनिया भर में 48900 मौतें होती हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 45 फीसदी मौतें केवल एशिया में होती हैं। दूसरे स्थान में यूरोप है जहां 36 फीसदी लोगों की जान जाती है। दो साल पहले 2022 में यूरोप में अकेले 61672 लोगों की मौत भीषण गर्मी से हुई थी।

चेन्नै में भी गर्मी बनी फैक्टर

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में रविवार दोपहर वायुसेना का एयर शो होना था। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एयर शो हुआ। इस शो को देखने के लिए देखते-देखते 15 लाख जमा हो गए। एयर शो को देखने के लिए उमड़ी इस भीड़ ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। सबकुछ ठीक था लेकिन असली मसला एयर शो खत्म होने के बाद हुआ। चिलचिलाती धूप से परेशान लोग जब एकाएक छूटे तो भगदड़ मच गई। अभी तक 5 लोगों की जान चुकी है और 90 के ऊपर लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मरने वालों में एक को चलते-चलते हार्ट अटैक आया, अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। लोग इस कड़ी धूप में 2-3 घंटे तक खड़े थे। कुछ तो कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटा पहले ही पहुंच गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.