
कोरबा। जिले के पसान क्षेत्र से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोरों से घर से अलमारी ही पार कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि घर के सदस्य सोते रहे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने बड़े इत्मीनान से अलमारी को तोड़ा और साढ़े तीन लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए।
चोरों ने मिठाई व्यवसायी गौरव गुप्ता के घर में सेंधमारी की। गौरव गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद पति-पत्नी और बच्चे समेत उसकी बहन कमरे में सभी सोने चले गए। जिस रूम में चोरी हुई वह रूम बाहर से बंद था। सुबह उठने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। व्यवसायी अपनी बहन की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था, जिसके लिए वह सोना-चांदी की जेवरात खरीद कर रखा हुआ था।