नवा रायपुर में केबल-लोहे की चोरी का खुलासा, 3-4 साल से सक्रिय दो शातिर चोर गिरफ्तार

Updated on 02-07-2026 12:10 PM

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में लंबे समय से हो रही केबल और लोहे के सामान की चोरी के मामले का राखी थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पिछले तीन से चार वर्षों से निर्माणाधीन और सुनसान इलाकों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) की ओर से शिकायत मिली थी कि सेक्टर-24 सतनाम चौक सहित आसपास के क्षेत्रों से निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले लोहे के छड़, रेलिंग, जाली, रॉड और केबल तारों की लगातार चोरी हो रही है। इसके अलावा रेलवे लाइन के पास लगे लोहे के सामान भी चोरी किए जा रहे थे।

29 जून 2026 की रात एनआरडीए की पेट्रोलिंग टीम ने दो संदिग्धों को केबल चोरी करते हुए देखा था। टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद थाना राखी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और पुराने अपराधियों की गतिविधियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने विजय कुमार ठाकुर और विक्की सवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्यों के सामने उन्होंने चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय निर्माणाधीन और सुनसान क्षेत्रों से लोहे के छड़, रेलिंग, एंगल, जाली, रॉड, केबल तार और अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर उन्हें बेचकर अवैध लाभ कमाते थे।


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें लोहे के छड़, एंगल, रेलिंग, सड़क किनारे लगे रॉड, रेलवे लाइन के पास से चोरी की गई लोहे की छोटी पटरी तथा केबल तार शामिल हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार ठाकुर (30), निवासी ग्राम पलोद, थाना मंदिर हसौद तथा विक्की सवरा (30), निवासी शांति नगर, ग्राम पटेवा, थाना अभनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।


पुलिस का मानना है कि दोनों की गिरफ्तारी से नवा रायपुर क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। क्षेत्र में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और रात्रि गश्त को और सख्त किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला कांकेर के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शताब्दी समारोह-2026 एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया…
 02 July 2026
उत्तर बस्तर कांकेर)। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धान के साथ अन्य लाभकारी फसलों दलहन-तिलहन…
 02 July 2026
महासमुंद। महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम लभरा के समीप बिना वैधानिक अनुमति के बोर खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार जुगल किशोर एवं पटवारी केशव शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर…
 02 July 2026
महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला एवं यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा आज संयुक्त रूप से केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सघन जांच की…
 02 July 2026
बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का भरोसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंध से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि दो बालिगों के बीच लंबे समय…
 02 July 2026
धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिगों सहित आठ आरोपियों…
 02 July 2026
रायपुर।  राजधानी रायपुर में हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आजाद चौक थाना पुलिस की…
 02 July 2026
मुंगेली । मुंगेली पुलिस ने शासकीय नल-जल योजना से जुड़े करीब छह लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए डीआई पाइप बरामद कर अंतर्राज्यीय चोरी के मामले का खुलासा किया है।…
 02 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी…
Advt.