पटना में सुप्रीम कोर्ट के जज के घर चोरी:NEET पेपर लीक केस में की थी सुनवाई

Updated on 28-08-2024 01:25 PM

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात चोरों ने सुप्रीम कोर्ट के जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जज अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।

पटना आवास पर घर की देखरेख के लिए एक गार्ड मो. मुस्तकीम है, जो चोरी के वक्त अपने घर चला गया था। अगली सुबह केयर टेकर जब जज के आवास पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली। पाटलिपुत्र कॉलोनी में मकान संख्या 133 में ये वारदात हुई है। यह उनका निजी आवास है।

सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल पाटलिपुत्र थाने में चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह बड़े-बड़े केस की सुनवाई कर चुके हैं। इसमें एक मामला नीट पेपर लीक का भी है, जिसमें उन्होंने वैकेशन बेंच के साथ इस केस की सुनवाई की थी।

4 दिन पहले NEET पेपर लीक मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश हजारीबाग में हुई थी। CBI ने जांच के दौरान कटकमदाग के जिस गेस्ट हाउस को सील किया था, वहां तीन दिनों से लोगों की आवाजाही के सबूत मिले थे। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली और पटना से CBI की टीम हजारीबाग पहुंची और जांच की।

बड़े भाई बिहार के गृह सचिव रह चुके हैं

अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के बड़े भाई अफजल अमानुल्लाह बिहार के गृह सचिव रह चुके हैं। अफजल भी दिल्ली में ही रहते हैं। इनकी पत्नी परवीन अमानुल्लाह बिहार सरकार में मंत्री थी, उनकी मौत हो चुकी है।

पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के DSP दिनेश कुमार पांडे ने बताया, 'सुप्रीम काेर्ट के न्यायाधीश के घर चोरी की सूचना मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। घर में किसी के नहीं रहने के कारण चोरी कितने की हुई है इसका आंकलन नहीं हो पाया है।

CCTV फुटेज को देखा गया है। उस इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। चोर चिन्हित भी किया गया है। बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.