'दृश्यम 3' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट जारी, मोशन पोस्टर देख लोग बोले- अब CID ​​दया भी इस्तीफा दे देगा

Updated on 15-01-2026 02:02 PM
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट जारी हो चुकी है। बता दें कि ये फ्रेंचाइजी एक सफल भारतीय थ्रिलर सीरीज है जो एक केबल ऑपरेटर जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है। इस कहानी में एक अपराध के बाद परिवार को बचाने के लिए पुलिस को चकमा देने की शानदार कहानी गढ़ी गई है जो दिमाग घुमा देने वाली है।'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की ये फिल्में अपने थ्रिल और रोमांचक कहानियों और दिमाग घुमा देने वाले आकर्षण के दम पर थ्रिलर फिल्मों की दुनिया में खास जगह बना चुकी है। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित और मोहनलाल स्टारर जॉर्जकुट्टी की भूमिका वाली 'दृश्यम' रिलीज़ के साथ ही एक बड़ी हिट साबित हुई और महामारी के दौरान ओटीटी पर रिलीज हुई इसकी अगली सीरीज 'दृश्यम 2' को जमकर सफलता मिली। इस फिल्म के दोनों पार्ट ने दर्शकों को खूब चौंकाया और अब इसी के साथ जॉर्जकुट्टी अपनी तीसरी कहानी के साथ तैयार है।

'दृश्यम 3' कब हो रही है रिलीज

फिल्ममेकर्स ने ऑफिशियली ये अनाउंसनेंट किया है कि मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' विशु पर्व के मौके पर इस साल 2 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस अनाउंसमेंट से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह है। मोहनलाल नायर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक मोशन पोस्टर जारी कर ये घोषणा की है, जो फैन्स के बीच हलचल मचा रहा है। उन्होंने इस अनाउंसमेंट के साथ एक जबरदस्त कैप्शन भी दिया गया है, जिसमें लिखा है, 'साल बीत गए लेकिन अतीत नहीं बदला।'

मोहनलाल एक बार फिर से जॉर्जकुट्टी की भूमिका में

इस मोशन पोस्टर में पहले रिलीज हुई दो फिल्मों में दिखाई गई हत्या और उसके बाद आई मुश्किलों को दिखाया गया है। 'दृश्यम 3' को फ्रेंचाइजी के प्रड्यूसर जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के रूप में अपनी भूमिका को एक बार फिर से दोहराते नजर आएंगे।

भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में से एक

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण वही स्टूडियो करेगा जिसने इसकी पिछली फिल्मों को प्रड्यूस किया है। काफी समय से 'दृश्यम' को भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ने वाली फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक कहा जा सकता है। बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा, इस फिल्म को वर्षों से और विभिन्न भाषाओं में जबरदस्त लोकप्रियता मिली है, कई देशों में इसका रीमेक बनाया गया है और इसी वजह से इसके प्रशंसक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

'दृश्यम 3' की झलक देख लोग बोले- सीआईडी दया भी इस्तीफा दे देगा

'दृश्यम' सबसे चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक है। 'दृश्यम 3' अब 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लोगों ने कहा है- क्या कभी इसकी कहानी का अंत होगा? एक ने कहा- बेसब्री से इसका इंतजार है। एक और ने कहा- जॉर्जकुट्टी दो फिल्मों से इस रहस्य को छुपा रहा है, अब तो सीआईडी दया भी इस्तीफा दे देगा। एक और यूजर ने लिखा- सीक्वलों को लेकर इस तरह की रोमांटिक सोच बंद होनी चाहिए। क्रिएटर्स को मौलिक और स्वतंत्र स्क्रिप्ट पर काम करना चाहिए और क्लासिक फिल्मों को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.