दुनिया का सबसे कठिन इलाका, चीन की टेढ़ी नजर! भारत ने कस ली कमर... जबरदस्त तरीके से चल रहा डेवलपमेंट

Updated on 22-09-2025 03:43 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे कठिन इलाकों में से एक लद्दाख। यहां बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट विजयक की शुरुआत साल 2010 में की गई। प्रोजेक्ट विजयक को लद्दाख की दूरस्थ घाटियों और सीमावर्ती इलाकों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने और सेना की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हिमालय की ऊंचाइयों में बसा लद्दाख भारत का एक दूरस्थ क्षेत्र ही नहीं है, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम क्षेत्र है। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि चीन लद्दाख पर अपनी टेढ़ी नजर गड़ाए हुए हैं।

यहां का हाई एल्टीट्यूट बेहद कठोर मौसम किसी भी काम में मेहनत को कई गुना बढ़ा देता है। 21 सितंबर यानी रविवार को विजयक को 15 साल हो गए। पिछले डेढ़ दशक में इस प्रोजेक्ट ने लद्दाख की कनेक्टिविटी पूरी तरह बदल दी है। प्रोजेक्ट विजयक के तहत 1400 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें और 80 से अधिक पुल बनाए गए हैं और मेंटेन किए गए हैं। इससे ऊंचाई वाले बेहद कठिन इलाकों में भी सालभर संपर्क बना रह सका है। अप्रैल 2025 में प्रोजेक्ट विजयक के तहत जोजिला दर्रा सर्दियों में बंद होने के बाद सिर्फ 31 दिनों में दोबारा खोल दिया गया।

फ्लैश फ्लड, नदियां बढ़ा देती हैं चुनौतियां

इससे लद्दाख और देश के बाकी हिस्सों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। यहां चुनौतियों को देखें तो सबसे बड़ी चुनौती है कि यहां आधे साल बर्फीली ठंड रहती है, तापमान माइस से नीचे । बर्फबारी, ग्लेशियर पिघलने से फ्लैश फ्लड, नदियों का बदलता रास्ता, ये सब चुनौतियां कई गुना बढ़ा देते हैं। विजयक के 15वें स्थापना दिवस पर बी आर ओ ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। कारगिल से द्रास वॉर मेमोरियल तक बाइक रैली निकाली गई, शहीदों की याद में विजयक मेमोरियल का उद्घाटन किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.