पारदर्शी व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

Updated on 05-01-2026 01:43 PM

अंबिकापुर।  जिले में धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई पारदर्शी और सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों के लिए धान विक्रय प्रक्रिया सरल, सुगम और सहज हो रही है। इसी क्रम में अंबिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा के लघु वर्ग के किसान  दिनेश राजवाड़े ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की है।

कृषक  राजवाड़े ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल बेहतर हुई है। वे लगभग साढ़े 5 एकड़ में धान की खेती करते हैं, जिसमें उनका कुल लगभग 100 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि परसा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही गेट पास की व्यवस्था, नमी परीक्षण तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हुई। साथ ही समिति केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल एवं छाया में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को राहत मिली है। राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल प्रदान किया जा रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती से भी अच्छी आमदनी हो रही है। दिनेश राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पारदर्शी और किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को समय पर उचित मूल्य, त्वरित सुविधाएं और सम्मानजनक वातावरण मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रही है। उन्होंने किसान हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.