जापान में बह रही है उल्टी गंगा... 17 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची ब्याज दर
Updated on
24-01-2025 05:59 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बैंक ब्याज दरों में कटौती की तैयारी में हैं। लेकिन दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी जापान के केंद्रीय बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.50 प्रतिशत कर दिया है। यह 2008 के बाद सबसे ज्यादा है। बैंक ऑफ जापान का कहना है कि महंगाई को वांछनीय लक्ष्य स्तर पर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। बीओजे ने दो दिन की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की दो दिन की बैठक के बाद शुक्रवार को यह फैसला किया। बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काजुओ उएदा पहले ही कई मौकों पर इसका संकेत दे चुके थे। समिति के 8 सदस्यों ने इसका समर्थन किया किया जबकि एक मेंबर ने विरोध किया।
हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में महंगाई दो प्रतिशत के लक्ष्य के आसपास बनी हुई है। बैंक ऑफ जापान ने पिछले वर्ष मार्च में 17 वर्षों में पहली बार ब्याज दर में वृद्धि की थी। इस मामले में जापान का रुख अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय सेंट्रल बैंक से अलग है। ये बैंक महंगाई पर लगाम लगाने के लिए दरें बढ़ाने के बाद अब उन्हें कम कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व ने हाल ही में संकेत दिया था कि वह दरों में कटौती की गति धीमी करेगा। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद जापानी बैंक ने पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
जापान में उल्टी गंगा
जानकारों का कहना है कि बीओजे नीतिगत ब्याज दरों को 1 फीसदी तक बढ़ा सकता है। इससे जापान की इकॉनमी पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। जापान की इकॉनमी एक समय बहुत तेजी से बढ़ रही थी लेकिन 1990 के दशक की शुरुआत में वह ऐसे गर्त में फंसी कि उसे बाहर निकलने में कई दशक लग गए। 25 साल से भी अधिक समय तक देश डिफ्लेशन में रहा। वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में गिरावट को डिफ्लेशन कहते हैं। यह इनफ्लेशन से उल्टी स्थिति है। अभी चीन इस स्थिति से गुजर रहा है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…