शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
Updated on
05-02-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स में 450 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स में 150 अंक से अधिक गिरावट आई। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 472.67 अंक यानी 0.56% गिरावट के साथ 83,345.02 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 151.70 अंक यानी 0.59% की गिरावट के साथ 25,624.30 अंक पर था।
सेंसेक्स के शेयरों में बीईएल, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और सन फार्मा में 1 से 2.5 फीसदी तक गिरावट आई। दूसरी ओर हिदुस्तान यूनिलीवर में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई जबकि ट्रेंट, इन्फोसिस, टीसीएस और एसबीआई में 0.5 फीसदी तक तेजी रही। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.6 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट आई जबकि मिडकैप 100 में 0.5 फीसदी गिरावट रही।
क्या कहते हैं जानकार?
जियोजित इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि निफ्टी अभी कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में टेक शेयरों में भारी बिकवाली के बाद आईटी शेयरों में गिरावट आई है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक के एक नए ऑटोमेशन टूल के कारण निवेशकों में खलबली है। माना जा रहा है कि यह टूल आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए मुसीबत बन सकता है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इसका दीर्घकालिक प्रभाव क्या होगा। उन्होंने कहा कि ईयू और अमेरिका के साथ डील के बाद भारत का ग्रोथ आउटलुक स्ट्रॉन्ग बना हुआ है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…