चाकू से युवक पर जानलेवा हमला के फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

Updated on 21-03-2022 05:56 PM

बिलासपुर हत्या की नियत से हमला करने वाले आरोपियों को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जोरापारा स्थित सरकन्डा की है। तीन आरोपियों ने मामूली विवाद पर नूतन कालोनी  निवासी अमन यादव पर जान लेवा हमला कर दिया। पीडि़त के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को लाकअप के अन्दर भेज दिया है।

  सरकन्डा पुलिस के अनुसार नूतन कॉलोनी निवासी  अमन यादव अपने परिचितो से मिलने जोरापारा गया। इसी दौरान किसी बात पर अमन यादव की अभिषेक यादव, शुभम तिवारी और एक नाबालिग से विवाद हो गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने अमन यादव से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर तीनों आरोपियों ने अमन को मारना पीटना शुरू कर दिया। मुख्य आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए बटन चाकू से हमला कर दिया। चाकू की वार से पीडि़त अमन यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 इस दौरान हमला करने के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जानकारी के बाद सरकन्डा पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी के माध्यम से तीनों को तत्काल गिरफ्तार किया गया।आरोपी से बटन चाकू और मोटरसायकल भी बरामद किया गया है। सरकन्डा थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक यादव आपराधिक गतिविधियों में पहले भी  सिविल लाइन, कोतवाली क्षेत्र से जेल जा चूका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम…
 30 April 2025
रायपुर। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ…
 30 April 2025
राजनांदगांव।  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने…
 30 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य…
 30 April 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल…
 30 April 2025
केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति…
 30 April 2025
बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा…
 30 April 2025
धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों…
 30 April 2025
धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि…
Advt.