दुष्कर्म का फरार तांत्रिक दो महीने बाद गिरफ्तार

Updated on 14-01-2026 01:07 PM

दुर्ग। जिले में युवती से दुष्कर्म और धोखाधड़ी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे तांत्रिक को पुलिस ने दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेमंत अग्रवाल (41) खुद को तांत्रिक बताकर पीड़िता के परिवार के संपर्क में आया था। समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उसने धीरे-धीरे युवती को अपने प्रभाव में ले लिया और शादी का झूठा भरोसा देकर उसे पत्नी की तरह साथ रखने लगा। इस दौरान आरोपी ने युवती से लगातार दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण करता रहा।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना आर्य समाज में जबरन शादी करवाई। इस दौरान युवती दो-तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दबाव बनाकर जबरन गर्भपात भी कराया। 19 नवंबर 2025 को आरोपी दिनदहाड़े युवती को घर से उठाकर कोंडागांव और दंतेवाड़ा होते हुए रायपुर ले गया। 21 नवंबर को पुलिस ने दोनों को बरामद किया, लेकिन आरोपी भिलाई-3 थाने से मौका पाकर फरार हो गया था।

करीब दो महीने की फरारी के बाद पुलिस ने उसे बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी बारनवापारा के जंगलों में एक अन्य बैगा-तांत्रिक से मिलने गया था, इसी इनपुट पर पुलिस ने जाल बिछाया। जामुल थाना में अपराध क्रमांक 918/2025 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.