'घंटे का सुपरस्‍टार...', Spirit प्रोमो देख शाहरुख खान के फैंस को लगी मिर्ची, प्रभास के चाहने वालों से जुबानी जंग

Updated on 24-10-2025 03:54 PM
प्रभास के जन्मदिन पर गुरुवार को संदीप रेड्डी वांगा ने उनके फैंस को एक खास तोहफा दिया। भारतीय सिनेमा के 'डार्लिंग' प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का एक ऑडियो प्रोमो रिलीज किया गया। यह इस फिल्म की पहली झलक थी, इसलिए फैंस खुशी से झूम उठे। लेकिन इस ऑडियो प्रोमो में डायलॉग्‍स के बीच स्‍क्रीन पर कुछ ऐसा दिखा, जिससे शाहरुख खान के फैंस बुरी तरह बिफर गए। दरअसल, डेढ़ मिनट के प्रोमो में जहां हमें डायलॉग्‍स सुनाई दे रहे हैं, वहीं स्‍क्रीन पर फिल्‍म की कास्‍ट से भी परिचय करवाया गया। इसमें तृप्‍त‍ि डिमरी और विवेक ओबेरॉय का भी नाम आया। लेकिन शाहरुख के फैंस को मिर्ची इस बात से लगी कि प्रभास के नाम के साथ लिखा गया, ' भारत का सबसे बड़ा सुपरस्‍टार '। फिर क्‍या, सोशल मीडिया पर दोनों एक्‍टर्स के फैंस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

जाहिर तौर पर प्रभास को देश का सबसे बड़ा सुपरस्‍टार बताने के बाद जहां उनके फैंस बेहद खुश हुए, वहीं सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्‍या यह शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों का अपमान नहीं है।

शाहरुख के फैंस बोले- सिर्फ एक ही बादशाह है

शाहरुख खान के एक फैन ने ट्व‍िटर पर 'स्‍प‍िरिट' के प्रोमो से प्रभास का टाइटल कार्ड शेयर करते हुए X पर लिखा, 'भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार? अच्छी कोशिश है, लेकिन मुंबई से लेकर मोरक्को तक दिलों पर राज करने वाला सिर्फ एक ही बादशाह है - SRK।' एक अन्‍य फैन ने लिखा, 'फिल्‍मी विरासत का पोस्टर बनाकर ऐलान नहीं होता, यह दशकों के जादू, आकर्षण और ग्‍लोबल लव से पाया जाता है।'

एक फैन ने कहा- भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार? क्‍या सच में?

एक अन्य शाहरुख फैन ने लिखा, 'प्रभास से कोई बैर नहीं है, उनका कोई अनादर नहीं, लेकिन 'भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार'? क्‍या सच में?' एक चौथे फैन ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का एक मीम शेयर किया, जिसमें प्रभास पर कटाक्ष करते हुए लिखा था, 'घंटे का सबसे बड़ा सुपरस्टार'।

प्रभास के फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत है

दूसरी ओर, तेलुगू सिनेमा के पैन इंडिया स्टार प्रभास के फैंस भी चुप नहीं रहे। एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि संदीप रेड्डी वांगा ने बिलकुल सही कहा है। प्रभास वाकई भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं! उन्हें आने वाले कई जन्मदिनों की शुभकामनाएं।' एक अन्य प्रभास फैन ने तर्क दिया, 'बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत है कि वांगा जो कह रहे हैं, वह बिलकुल सही है।'

'स्‍प‍िरिट' के प्रोमो ने दिया नई बहस को जन्‍म

वक्‍त के साथ देश में ना सिर्फ सिनेमा का स्‍वरूप बदला है, बल्‍क‍ि अब हिट फ्लॉप का गण‍ित भी बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन से तय होता है। इतना जरूर है कि 'स्‍प‍िरिट' के प्रोमो ने अब इस ओर नई बहस को जन्म दिया है। प्रभास के एक अन्‍य फैन ने लिखा, 'पोस्टर देखने के बाद मुंबई के कुछ लोगों को आज रात नींद नहीं आएगी।'

शाहरुख खान Vs प्रभास: क्‍या कहता है बॉक्‍स ऑफिस

खैर, शाहरुख खान की बात करें तो वह पिछली बार 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' में नजर आए थे। इनमें से उनकी दो फिल्‍मों 'पठान' और 'जवान' ने वर्ल्‍डवाइड ₹1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दूसरी ओर, प्रभास ने एसएस राजामौली की 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी से दुनियाभर में नाम कमाया। हालांकि, इसके बाद उनकी उनकी बैक टू बैक फिल्‍में 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' फ्लॉप रहीं। प्रभास की पिछले दो फिल्‍में 'सलार' और 'कल्कि 2898 AD' जरूर सफल रही हैं, लेकिन इसमें से सिर्फ एक वर्ल्‍डवाइड ₹1000 करोड़ कमा पाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
Advt.