सब-इंस्पेक्टर ने महिला पुलिसकर्मियों के टॉयलेट में कैमरा छिपाया:

Updated on 19-01-2026 11:38 AM
चेन्नई, तमिलनाडु में एक स्पेशल सब-इंस्पेक्टर (SSI) ने महिला पुलिस अफसरों के टॉयलेट में हिडन कैमरा छिपा दिया। घटना का पता तब चला जब महिला पुलिसकर्मियों ने टॉयलेट में एक मोबाइल फोन देखा। जांच में पता चला कि मोबाइल आरोपी SSI का था।

वह टॉयलेट के अंदर महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो बना रहा था। घटना शनिवार की है। हैरानी की बात यह है आरोपी ने रामनाथपुरम जिले के परमकुडी में घटना को उस समय अंजाम दिया जब वहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन स्वतंत्रता सेनानी त्यागी इमैनुएल सेकरन के मणि मंडपम का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था आरोपी

CM के कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में राज्य के अलग-अलग इलाकों से महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। आरोपी SSI परमकुडी नगर पुलिस थाने में तैनात था और मणि नगर चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था।

इसी जगह पर तंजावुर क्षेत्र की महिला पुलिसकर्मी भी तैनात थीं। पुलिस के अनुसार, महिला पुलिसकर्मियों ने टॉयलेट में एक मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड होते हुए देखा। परमाकुडी पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन से कुछ महिला पुलिस अफसरों के वीडियो भी मिले हैं।

महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत के आधार पर परमाकुडी महिला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर रामनाथपुरम जेल में डाल दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.