गाजा के 'लादेन' की पिस्तौल की कहानी, याह्या सिनवार के हाथों में यह हथियार कहां से आया?

Updated on 22-05-2024 01:38 PM
तेल अवीव: गाजा के लादेन के नाम से कुख्यात हमास नेता याह्या सिनवार की यह तस्वीर काफी प्रचलित है। इस तस्वीर में सिनवार के हाथों में एक पिस्तौल देखी जा सकती है, जिसे वह कमर में लगाता नजर आता है। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस तस्वीर की कहानी क्या है। दरअसल, यह पिस्तौल एक इजरायली मोसाद अधिकारी की है। इस अधिकारी को गाजा में ऑपरेशन के दौरान हमास के आतंकवादियों में मार दिया था। मारने के बाद हमास के लड़ाकों ने उसकी पिस्तौल ले ली थी, लेकिन शव को इजरायली सैनिक अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। उस पिस्तौल को एक समारोह के दौरान हमास लड़ाकों ने याह्या सिनवार को गिफ्ट किया था। यह तस्वीर तभी ली गई थी।

दरअसल 11 नवंबर 2018 को एक इजरायली स्पेशल फोर्स की टीम ने दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस के पूर्वी क्षेत्रों में एक नागरिक वाहन का उपयोग करके घुसपैठ की। इसकी जानकारी हमास के खुफिया शाखा अल-कसम खुफिया विभाग को लग गई। उन्होंने इजरायली स्पेशल फोर्स के वाहन की खोज की। इसके बाद अल-कसम का फील्ड कमांडर नूर अल-दीन बराका स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा। गाड़ी को देखने के बाद हमास के आतंकियों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इजरायली स्पेशल फोर्सेज की जवाबी कार्रवाई में अल-कसम का फील्ड कमांडर नूर अल-दीन बराका और मुहम्मद माजिद अल-करा मारे गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.