शेयर मार्केट में थम गई हलचल, ट्रेडिंग वैल्यू 25% तक गिरी, पैसों के लेन-देन में आई कमी

Updated on 06-03-2025 05:58 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गिरावट से निवेशक काफी सहमे हुए हैं। इससे शेयर बाजार में हलचल कम हो गई है। जनवरी और फरवरी में कैश और डेरिवेटिव्स दोनों सेगमेंट में पिछले साल के मुकाबले 25% तक की गिरावट देखी गई है। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला, बाजार का धीमा प्रदर्शन। दूसरा, SEBI के नए नियम, जो पिछले नवंबर में डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के लिए लागू हुए हैं।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, F&O सेगमेंट में कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ने से छोटे निवेशकों (रिटेल ट्रेडर्स) की डेली ट्रेडिंग कम हो गई है। बड़े निवेशकों (इंस्टीट्यूशनल ट्रेडर्स) के लिए एक्सपायरी के दिन मार्जिन में भारी बढ़ोतरी मुश्किलें पैदा कर रही है। मार्जिन मतलब वो रकम जो ट्रेडिंग के लिए गिरवी रखनी होती है।

और आ सकते हैं नए नियम

SEBI डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के लिए कुछ और नए नियम बनाने पर विचार कर रहा है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इन नए नियमों से ट्रेडिंग वॉल्यूम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। मतलब, खरीद-बिक्री उतनी ही कम रहेगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रिटेल निवेशकों के लिए F&O के ज्यादातर नियम अब लागू हो चुके हैं। इससे रिटेल प्रीमियम टर्नओवर और सक्रिय रिटेल ट्रेडर्स में लगभग 20% की गिरावट आई है। प्रीमियम टर्नओवर का मतलब है ऑप्शंस की खरीद-बिक्री से होने वाली कमाई।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वॉल्यूम में गिरावट पहले से ही दिख रही है। इसके दूसरे प्रभाव अगले 6-12 महीनों में दिखाई देंगे। अभी नियमों को और सख्त करने की संभावना कम है

कैश मार्केट में भी सुस्ती

कैश मार्केट में भी सुस्ती छाई हुई है। रिटेल वॉल्यूम (करीब 25%), एक्टिव ट्रेडर्स (करीब 20%) और मार्जिन लोन (करीब 15%) सभी में गिरावट आई है। मार्जिन लोन वो लोन होता है जो ट्रेडिंग के लिए लिया जाता है।
रिटेल सेगमेंट में औसत दैनिक कैश वॉल्यूम करीब 50,000 करोड़ रुपये के शिखर से गिरकर करीब 30,000 करोड़ रुपये पर आ गया है। हालांकि यह स्तर पिछले वर्षों की तुलना में अभी भी ऊंचा है। कैश डिलीवरी वॉल्यूम, जो बाजार की गतिविधि का एक और पैमाना है, भी अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गया है। कोटक की रिपोर्ट के अनुसार, यह कमजोर बाजार को दर्शाता है। कैश डिलीवरी वॉल्यूम का मतलब है कि कितने शेयर असल में खरीदार को दिए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.