छिंदवाड़ा के बलिदानी विक्की पहाड़े के परिजनों को 1 करोड़ रुपये और पत्‍नी को नौकरी देगी राज्य सरकार

Updated on 06-05-2024 11:52 AM
भोपाल। शहडोल में रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर जिस एएसआई की हत्या कर गई थी, उनके परिजनों को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके साथ ही पुंछ में हुए आतंकी हमले में बलिदान वायु सेना के कॉर्पोरल के परिजनों को भी एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए प्रस्‍ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।

भारतीय वायु सेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े के परिवार को राज्‍य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी पत्‍नी को नौकरी भी दी जाएगी। बता दें कि 3 मई को पुंछ में आतंकियों द्वारा भारतीय वायु सेना के वाहन काफिले पर हमला कर दिया था, जिसमें कॉर्पोरल विक्‍की पहाड़े बलिदान हो गए थे। वहीं सीएम मोहन यादव आज छिंदवाड़ा में विक्की पहाड़े को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिवार से मिलेंगे।

रेत माफिया ने की थी एएसआई की हत्‍या

इसके साथ ही रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए एएसआई महेंद्र बागरी के परिवार को भी 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि ब्यौहारी थाने मे पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक एएसआई महेंद्र प्रसाद बागरी के ऊपर अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को चालक चढ़ाकर भाग गया था, जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.