महिला से सौदेबाजी करने वाला एसआइ लाइन हाजिर ,पुलिस ने महिला की भी निकाली अपराधिक कुंडली

Updated on 03-05-2024 11:33 AM

 भोपाल। मिसरोद के निजी स्कूल में आठ वर्षीय छात्रा के दुष्कर्म के मामले में उसकी मां के साथ सौदेबाजी करने वाले पुलिस के एसआइ प्रकाश राजपूत को गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया।पुलिस ने तीनों आरोपित की पहचान के लिए मासूम के बयानाें का अध्ययन किया। इधर, इस जांच के साथ पुलिस ने एक काम अलग से भी किया। पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली बच्ची की मां के अपराधाें की कुंडली भी निकाली है।

हम बता दें कि दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज होने के बाद दो दिन बाद भी पुलिस आरोपित की पहचान करने की कोशिश में ही लगी है, इसके लिए पुलिस की एसआइटी ने चार हिस्सों में अपने काम को बांटा हुआ है। एक टीम स्कूल के छात्रावास के पास मेन गेट से लेकर कमरों में लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है, इससे वह जानने की कोशिश कर रही है कि बच्ची के बयानों में जिस घटना का जिक्र है, उस दिन कमरे में कौन - कौन आया ? एक टीम मेडिकल रिपोर्ट की जिम्मेदारी निभा रही है, उसमें उसके मेडिकल रिपोर्ट को जमा किया जा रहा है। एक टीम लगातार इस घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है।इसके अलावा एक टीम संदेहियों की काल डिटेल से तथ्य जुटा रही है।

 

 बाल आयोग की टीम पहुंची स्कूल

इधर, घटना जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बाल आयोग की टीम ने पुलिस से सपंर्क किया है।बाल आयोग की टीम ने छात्रावास का मुअयाना किया। इसके अलावा भोपाल महिला सेल की एक टीम भी मिसरोद थाने पहुंची और मामले से जुड़े दस्तावेज देखे।


जिला प्रशासन की टीम ने स्कूल के हास्टल संचालन के मांगे दस्तावेज

इधर, घटना के बाद जिला प्रशासन की अधिकारी सक्रिय हो गए और स्कूल पहुंचकर उन्होंने इस मामले को लेकर जानकारी जुटाई। इस दौरान अधिकारियों ने हास्टल संचालक से उनके दस्तावेज मांगे और यह भी देखा कि नियमों के तहत इस हास्टल का संचालन हो रहा है या नहीं।

 

पुलिस ने महिला की आपराधिक रिकार्ड निकाला:- पुलिस ने मासूम की बच्ची की आपराधिक रिकार्ड भी निकाल लिया है।पुलिस को करीब दस ऐसे अपराध की जानकारी मिली है, इसमें कुछ में वह पीडित है और बाकी में वह आरोपित हैं।वहीं घटना को लेकर गुरुवार को भी हिंदू संगठनों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भोपाल पुलिस आयुक्त के नाम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.