इस बीच, भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना इंग्लैंड का दौरा कर रही है। दोनों ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। शुभमन गिल पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने पहले भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की है।



