जहां मोदी पढ़े, उस स्कूल का 72 करोड़ से रेनोवेशन:अमित शाह ने प्रेरणा स्कूल का उद्घाटन किया

Updated on 16-01-2025 02:22 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने यहां बन रहे म्यूजियम के काम का जायजा लिया और फिर प्रेरणा स्कूल के कैंपस का उद्घाटन किया। यह वही स्कूल है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1962 से 1967 तक 8वीं से 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। अब इसी स्कूल को प्रेरणा स्कूल के नाम से जाना जाता है। आज यह स्कूल एक हेरिटेज साइट बन गया है।

सयाजारीराव ने 1888 में बनवाया था स्कूल

वडोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड ने साल 1888 में यह स्कूल बनवाया था। स्कूल का जीर्णोद्वार करके इससे संरक्षित किया गया है। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह स्कूल चर्चा में आया था। जब वे प्रधानमंत्री बने तो गुजरात सरकार ने इसे मॉडल स्कूल के तौर डेलवप कर इसे प्रेरणा केंद्र बनाने का फैसला किया था। अब केंद्रीय शिक्षा विभाग ने यहां पर देश भर से छात्रों के स्टडी टूर को लेकर ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस स्कूल में देश भर से बच्चे पढ़ाई करने आ रहे हैं। यहां पर पढ़ाई के साथ खाने और रहने की भी सुविधा उपलब्ध है।

पूरे देश से 20 स्टूडेंट्स एक सप्ताह के लिए यहां पढ़ने आते हैं शिक्षा विभाग ने जून 2023 में प्रेरणा कार्यक्रम शुरू करने की योजना जारी की थी। इसके तहत इस स्कूल में हर महीने पूरे देश में से 20 स्टूडेंट्स (कक्षा 9 से 12वीं तक के) एक सप्ताह के लिए यहां पढ़ने आते हैं। 15 जनवरी 2024 से अब तक देश के 410 जिलों के 820 स्टूडेंट्स यहां का दौरा कर चुके हैं। इसमें 6 प्रदेशों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दमन के स्टूडेंट्स शामिल हैं।

इन 7 दिनों के दौरान स्टूडेंट्स को स्वाभिमान, सम्मान, सेवा-भाव, समपर्ण, दया-भाव, देशभक्ति से जुड़े पाठ पढ़ाए जाते हैं। साथ ही उन्हें प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं और खेलों के साथ-साथ ड्रोन, लेजर कटिंग, 3डी प्रिंटिंग और वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीकों से भी रू-ब-रू करवाया जाता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को वडनगर के ऐतिहासिक स्थलों की भी सैर करवाई जाती है।

यहां आने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए प्रोसेस देश भर से जो भी स्टूडेंट्स वडनगर के इस स्कूल का दौरा करना चाहते हैं। वे prerana.education.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है और चुने हुए स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग द्वारा सूचित किया जाता है। एक हफ्ते के लिए सिर्फ 20 छात्रों को ही इस स्कूल की विजिट पर भेजा जाता है।

वडनगर में 33.50 करोड़ का आधुनिक खेल परिसर स्कूल कैंपस के साथ वडनगर में ही 33.50 करोड़ का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी तैयार किया गया है। इसका भी उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कुल 34235 वर्ग मीटर भूमि पर 9.25 करोड़ रुपए की लागत से बने 400 मीटर आउटडोर स्पोर्ट्स कैंपस में सभी आउटडोर-इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ फुटबॉल ग्राउंड, कबड्डी और खो-खो सहित खेल खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बने इस बहुउद्देशीय इनडोर में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, टेबल टेनिस, जूडो, जिम आदि खेलों की सुविधाएं हैं। 7.01 करोड़ रुपए की लागत से परिसर के विकास में जल निकासी, हेरिटेज मुख्य द्वार, सुरक्षा केबिन और इलेक्ट्रिक रूम, कंपाउंड दीवार, सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, पार्किंग शेड, वेटिंग रूम जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। यह परिसर इन खेलों के लिए एक कोचिंग सेंटर के रूप में खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

एथलेटिक्स के लिए एक खुला मैदान भी उपलब्ध होगा जिला खेल अधिकारी विरलभाई चौधरी ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13.74 करोड़ रुपए की लागत से 200 बिस्तरों (100 लड़के + 100 लड़कियां) की क्षमता वाला एक स्पोर्ट्स हॉस्टल भी तैयार किया गया है, जिसमें कोच कार्यालय भी शामिल है। रेक्टर क्वार्टर, गेस्ट रूम, सुइट रूम, स्पेशल रूम, एंटरटेनमेंट रूम, इलेक्ट्रिक रूम, किचिन, कैंटीन, पैंट्री, स्टोर रूम, वॉश रूम, चेंजिंग रूम, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर सिस्टम, आर.ओ. सिस्टम की भी सुविधा है। यहां एक कृत्रिम घास वाला फुटबॉल मैदान और एथलेटिक्स के लिए खुला मैदान भी उपलब्ध होगा।

अमित शाह, सीएम पटेल के साथ प्रेरणा संकुल के छात्रों और अभिभावकों के साथ भी चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही वे गणपति विश्वविद्यालय खेरवा में 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्री के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, राज्य के पर्यटन मंत्री मुलु बेरा और राज्य के सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा भी होंगे।

गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति मनाई बता दें, इससे पहले मंगलवार को अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के थलतेज न्यू राणिप और साबरमती में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मकर संक्रांति मनाई। इसके बाद उन्होंने घाटलोडिया में नए पुलिस थाने के भूमिपूजन और आवास योजना के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

वही, 15 जनवरी को उनके गांधीनगर जिले के कलोल और मनसा में 6 कार्यक्रम थे। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन 6 कार्यक्रमों में कलोल-साणंद के बीच सड़क को फोरलेन करने का प्रोजेक्ट भी शामिल है। गुजरात दौरे का आज उनका तीसरा दिन है। वडनगर के इस कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.