इस्पात भवन के समक्ष रोड डिवाइडर को मिला नया स्वरूप

Updated on 18-10-2025 02:00 PM

भिलाई। इस्पात भवन के समक्ष स्थित रोड डिवाइडर का उन्नयन कर उसे सुंदर एवं आकर्षक रूप प्रदान किया गया। नगर सेवाएं विभाग की इस पहल का उद्देश्य इस्पात भवन परिसर के समक्ष सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय समृद्धि को बढ़ावा देना है। आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू)  बिजय कुमार बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर तथा मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) उत्पल दत्ता की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इसका उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस रोड डिवाइडर में फव्वारें व पीएम ट्रॉफी तथा छत्तीसगढ़ की आदिवासी लोककला का चित्रण किया गया है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) ए. बी. निवास, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) शिवराजन, महाप्रबंधक (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग) अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) प्रशांत तिवारी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन – सचिवालय) सौमिक डे, महाप्रबंधक (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग) राजीव कुमार, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) विष्णु पाठक तथा महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. नवीन कुमार जैन सहित उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) आर. गर्ग, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) डी. सी. सिंह, उप महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) रवि कुमार फुले, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) सरोज झा, विवेक गुप्ता, उप प्रबंधक (नगर सेवाएं) संजीव सरस्वत सहित नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.