अक्षय तृतीया से पहले ही टूट गया सोने की बिक्री का रेकॉर्ड, जानिए किसने मचाई यह लूट
Updated on
09-05-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में इस साल 11 फीसदी तेजी आई है और पिछले साल अक्टूबर से इसमें 25% तेजी आई है। इस तेजी की वजह पता चल गई है। इसका कारण यह है कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने साल की पहली तिमाही में खरीदारी का नया रेकॉर्ड बना दिया है। खासकर चीन, भारत और तुर्की के सेंट्रल बैंकों में सोना खरीदने की होड़ मची हुई है। इस साल जनवरी से मार्च के दौरान सेंट्रल बैंकों ने रेकॉर्ड 290 टन सोना खरीदा। पिछले साल पहली तिमाही में उन्होंने ऑल-टाइम हाई 286 टन सोना खरीदा था। लेकिन इस बार यह रेकॉर्ड टूट गया। पिछले लगातार दो साल सेंट्रल बैंकों ने 1000 टन से अधिक गोल्ड खरीदा था। अब लगातार तीसरे साल सेंट्रल बैंक इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
चीन में तो केंद्रीय बैंक के साथ-साथ लोग भी जमकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। अमूमन जब शेयर मार्केट या डॉलर में कमजोरी आती थी तो सोने की कीमत में उछाल देखी जाती थी। लेकिन चीन जिस तरह से सोने की खरीदारी कर रहा है, उससे यह धारणा भी बदल गई है। दुनियाभर में शेयर मार्केट और डॉलर की कीमत में तेजी के साथ सोने की कीमत में भी तेजी आ रही है। हाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत 2,400 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई थी। चीन के सेंट्रल बैंक ने अप्रैल में लगातार 18वें महीने अपने सोने का भंडार बढ़ाया है। पिछले साल उसने दुनिया के किसी भी सेंट्रल बैंक के मुकाबले सबसे ज्यादा सोना खरीदा था। चीन के सेंट्रल बैंक में पिछले 50 साल में सोने का जितना भंडार था, उससे ज्यादा उसने पिछले साल खरीद लिया।
आम लोग भी खरीद रहे हैं सोना
दिलचस्प बात है कि चीन इस बार सोने की खरीदारी डॉलर में कर रहा है। पहले वह सोने की खरीदारी अपनी अपनी करेंसी में किया करता था लेकिन इस बार यह पैटर्न बदल गया है। चीन का सेंट्रल बैंक अपने रिजर्व को डाइवरसिफाई करने के लिए गोल्ड खरीद रहा है और अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। चीन के लोग भी जमकर सोने की खरीदारी करने में लगे हैं। चीन का रियल एस्टेट कई साल से संकट से जूझ रहा है और शेयर बाजार में भी गिरावट आई है। इसलिए चीन के निवेशकों का भरोसा उनमें बुरी तरह डगमगाया हुआ है और वे सोने में निवेश कर रहे हैं।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…