वडोदरा में चलती वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुला, दो लड़कियां बीच सड़क पर गिरीं

Updated on 22-06-2024 11:59 AM

गुजरात के वडोदरा में चलती स्कूल वैन से दो लड़कियों के गिरने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना दो दिन पुरानी यानी की 19 जून की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी वैन चालक को हिरासत में ले लिया है।

अचानक वैन का पिछला दरवाजा खुल गया
हादसा 19 जून की सुबह को तरसाली रोड पर तुलसीश्याम सोसायटी में हुआ। बच्चों को लेकर स्कूल वैन यहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। इसी दौरान वैन का पिछला गेट खुल गया और दो लड़कियां नीचे गिर पड़ीं। सोसायटी के लोगों ने उनकी मदद की। खुशकिस्मती से दोनों बच्चियों को गंभीर चोट नहीं आई।

स्थानीय लोग बच्चियों को उनके घर लेकर पहुंचे
स्थानीय लोग अपने वाहनों से मनाली और केशवी नाम की इन दोनों छात्राओं को उनके घर ले गए और वहां से अस्पताल ले गए। सोसायटी के लोगों ने वैन चालक को समझाइश देकर जाने दिया था।

बच्चियों को गिरा देखकर दंग रह गए: स्थानीय
घटना के चश्मदीद अंकुरभाई ठक्कर ने बताया कि हम लोग घर के बाहर ही बैठे थे। इसी बीच स्कूल वैन से गिरी दोनों बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर हम दंग रह गए। तुरंत दोनों बच्चियों को उठाया। भगवान का शुक्र था कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई थी।

वैन स्पीड में थी, अगर कम स्पीड में होती तो यह हादसा नहीं होता। हमने ड्राइवर को भी समझाइश दी आगे से वैन की स्पीड कम होनी चाहिए। वैन में और बच्चे भी बैठे थे। इसीलिए हमने ड्राइवर को जाने दिया।

लापरवाही से वैन चलाता है ड्राइवर: स्टूडेंट
हादसे का शिकार हुई बच्चियों की एक दोस्त काव्या ने बताया कि वैन वाले अंकल अक्सर तेज स्पीड से गाड़ी चलाते हैं। ब्रेकर या टर्न आने पर अचानक ब्रेक लगाते हैं। इससे हम लोग कई बार सीट से उचक जाते हैं। उस समय शायद वैन का दरवाजा अंदर से खुला था, इससे दोनों फ्रेंड नीचे गिर गईँ।

पूरी गंभीरता से जांच कर रहे: आरटीओ
आरटीओ निरीक्षक एसपी सुथार ने कहा, वीडियो सामने आने के बाद हमें आज ही इस घटना का पता चला है। इस मामले में हम पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पूरी जांच हो जाने दीजिए। वैन चालक का लाइसेंस निलंबित किए जाने की भी कार्रवाई करेंगे। वैन मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वैन चालक के पास नहीं है स्कूल वैन की अनुमति
वैन चालक प्रतीक परमार को ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर स्कूल परिसर से हिरासत में ले लिया है। प्रतीक ने बताया कि लड़कियों ने ही अंदर से दरवाजा खोल दिया होगा, जिससे वे नीचे गिर गईं। परमार ने यह भी कहा कि तीन-तीन हजार रुपए दोनों बच्चियों का इलाज करा दिया था।

आरोपी ने कहा कि उसकी वैन में सिर्फ 10 स्टूडेंट्स ही स्कूल से आते-जाते हैं। फिलहाल उसके पास स्कूल वैन का परमिट नहीं है। इसके लिए आवेदन किया हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.