सऊदी में 1000 हाजियों की मौत का असली कारण आया सामने, ट्यूनीशिया और जॉर्डन ने बताई वजह, 90 भारतीयों की भी मौत

Updated on 21-06-2024 12:45 PM
रियाद: हज 2024 के दौरान 1000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इसमें 90 भारतीय भी शामिल हैं। मौतों का कारण भीषण गर्मी को माना जा रहा है। मक्का लगातार भीषण गर्मी से जूझ रहा है। यहां तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, जिससे हजारों लोगों का हीटस्ट्रोक का इलाज भी किया जा रहा है। मरने वालों में अभी तक सबसे ज्यादा लोग मिस्र के हैं। अब कई देशों के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हज के दौरान मरने वाले ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो यात्रा से महीनों पहले टूरिस्ट वीजा या यात्रा वीजा के जरिए सऊदी अरब में आए थे।

ये लोग मक्का में रहे और बिना उचित परमिट के हज किया। ट्यूनीशियाई विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसके ज्यादातर नागरिक जिनकी मौत हुई है वह टूरिज्म, विजिट या उमरा वीजा के जरिए सऊदी अरब पहुंचे थे। उनके पास आधिकारिक हज परमिट नहीं था। वे आवास, भोजन या परिवहन जैसी जरूरी सेवा प्रदान करने वाले किसी भी संगठित समूह से जुड़े नहीं थे। इसी तरह जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जॉर्डन के जो भी लोग मारे गए या लापता हुए हैं वह आधिकारिक हज प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे।

लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ा

जॉर्डन ने आगे कहा, 'वे औपचारिक हज प्राधिकरण प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए, पर्यटन या यात्रा वीजा पर सऊदी अरब में गए थे।' हज के दौरान इस साल मक्का में अत्यधिक गर्मी पड़ी, जिससे ऐसे लोग जो बिना परमिट के हैं उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आधिकारिक तीर्थयात्रियों को कई तरह की सहाता मिलती है। लेकिन इन लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। कई लोगों ने चिलचिलाती धूप में पैदल ही लंबी दूरी तय की। ऊबड़-खाबड़ और कच्चे रास्तों को पार किया, जो पैदल चलने वालों के लिए उपयुक्त नहीं थे।

तापमान हुआ जानलेवा

मरने वालों में बड़ी संख्या बुजुर्गों की है। आश्रय और भोजन की कमी ने थकावट और गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ा दिया। समर्थन के अभाव में ये तीर्थयात्री कठोर वातावरण के प्रति असुरक्षित हो गए, जिससे कई मौतें हुईं। परिवार और दोस्त बुधवार को भी लापता हज यात्रियों की तलाश करते रहे। सोमवार को मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस साल हज के लिए 18 लाख लोग सऊदी अरब पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों 600 लोग मिस्र के हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.