ध्वजारोहण की भी तैयारी
राम मंदिर की निर्माण कंपनी के सूत्रों का कहना है कि परकोटा के 6 मंदिरों एवं शेषावतार मंदिर, जिनका ध्वजारोहण पीएम के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान नहीं हो सका था, उनको भी घ्वजारोहण के तैयार किया जा रहा है। इसके साथ-साथ राम मंदिर के दूसरे तल के गर्भगृह में रामनाम मंदिर एवं श्रीराम यंत्र की स्थापना भी रक्षामंत्री और सीएम कर सकते हैं।मुख्य मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की उंचाई 191 फुट है। वहीं, परकोटा के सभी 6 मंदिरों की उंचाई लगभग 85 फुट है। शेषावतार मंदिर के ध्वज उंचाई 75 फुट के करीब है। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक धर्म ध्वजों को अब रामनवमी के पर्व पर बदला जाएगा।



