राजिम कुंभ कल्प मेला का प्रदेश स्तरीय होगा भव्य आयोजन: कलेक्टर

Updated on 14-01-2026 01:09 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज राजिम के विश्राम गृह में जिला अधिकारियों की समय-सीमा की बैठक लेते हुए राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला प्रदेश स्तरीय होगा। तथा इस मेला का आयोजन भव्य रहेगा। जिसमें श्रद्धालु, साधु-संत, कलाकार एवं दर्शनार्थी राजिम पहुँचेंगे। ऐसे में सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर अपने-अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना होगा, ताकि मेला निर्विघ्न, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। कलेक्टर ने राजिम कुंभ कल्प मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था तथा चिकित्सा शिविरों की स्थापना समय रहते पूरी कर ली जाए।

उन्होंने पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन, यातायात कंट्रोल और सुरक्षा की दृष्टि से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम संचालन तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती प्रभावी ढंग से की जाए। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने और नगरीय निकाय के अधिकारियों को मेला परिसर एवं नगरीय निकाय राजिम की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला गरियाबंद जिले की पहचान है। इसकी गरिमा और परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य कर मेला को सफल बनाने में अपना शत्-प्रतिशत योगदान दें।

 उइके ने बताया कि मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। लोगों की आवागमन सुविधा के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग भी बनाए जाएंगे। मेला के लिए सभी टेंडर का कार्य जल्द करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  उइके ने जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में दिए गए दायित्वों को तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चंद्राकर, एसडीएम राजिम  विशाल महाराणा, एसडीएम गरियाबंद सुश्री हितेश्वरी बाघे, डीएसपी सुश्री निशा सिन्हा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  एस.के. बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  रामेश्वर सिंह, पीएचई के कार्यपालन अभियंता  विप्लव घृतलहरे, कृषि विभाग के उपसंचालक  चंदन राय सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

  बैठक में कलेक्टर  उइके ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड़, सजावट, लाईटिंग, शौचालय, हाईमास्क लाईट, कन्ट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल के लिए पाईप लाईन, बस स्टैंड से नवीन मेला स्थल तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए निर्धारित शुल्क पर बस की व्यवस्था, नया एवं पुराना मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र, दुकानों की व्यवस्था, फूड जोन, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण, पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था, साफ सफाई, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की व्यवस्था तथा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का रंग रोगन एवं साफ सफाई के निर्देश दिए गए।

बैठक पश्चात कलेक्टर  उइके ने अधिकारियों सहित नए एवं पुराने मेला स्थल पहुंचकर विभिन्न आयोजनों के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल का अवलोकन करते हुए मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कन्ट्रोल रूम, आम नागरिकों के लिए आवागमन एवं हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत संमागम एवं गंगा आरती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होेने बताया कि इस बार प्रदेश के साधु-संतो कि संख्या अधिक रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अनावश्यक जाम की स्थिति न रहे इसके लिए प्रशासन पहले से तैयारी करें। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक पाण्डे ने बताया कि इस बार मेले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लगभग 140 जोड़ो से अधिक कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.