'द राजा साब' के 5 दिन में ही फूले हाथ-पांव! मंगलवार को 'अवतार 3' और 'इक्‍कीस' लड़खड़ाई

Updated on 14-01-2026 02:00 PM
प्रभास को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका लगा है। उनकी नई फिल्‍म 'द राजा साब' फैंस और पेड प्रीव्‍यू की बदौलत पहले वीकेंड में 100 करोड़ क्‍लब में तो चली गई, लेकिन अब हालत पस्‍त है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी फिल्‍म की कमाई बुरी तरह गिरी है। आलम यह है कि ये हॉरर-कॉमेडी 5वें दिन ₹5 करोड़ तक पहुंचने में भी कराह उठी है। अब ये तो गनीमत है कि थलपति विजय की 'जन नायकन' इसके साथ 9 जनवरी को रिलीज नहीं हुई, वरना 'द राजा साब' का हश्र क्‍या होता है, इसकी कल्‍पना ही की जा सकती है। सिनेमाघरों में 40 दिन पुरानी 'धुरंधर' का जोर अभी भी है, वहीं 26 दिन पुरानी 'अवतार फायर एंड ऐश' और 13 दिन पुरानी 'इक्‍कीस' भी अब लड़खड़ाने लगी है।

कहना गलत नहीं होगा कि मारुति के डायरेक्‍शन में बनी 'द राजा साब' की उम्‍मीदें रिलीज के फौरन बाद टूट गईं। फिल्‍म को समीक्षकों और यहां तक कि प्रभास के फैंस से नेगेटिव रिव्यू मिले। इसका नतीजा सोमवार को दिखा, जब फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में यह बुरी तरह फेल हो गई। प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन और निध‍ि अग्रवाल स्‍टारर इस फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये है। लेकिन पांच भाषाओं में रिलीज के बावजूद यह 5 दिन में अपनी लागत का 39.82% ही वसूल पाई है।

'द राजा साब' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, 'द राजा साब' ने मंगलवार को देश में 5 भाषाओं को मिलाकर महज 4.88 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने 6.60 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्‍म की बुरी हालत का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 53.75 करोड़ की कमाई के ठीक अगले दिन शनिवार को यह गिरकर 26 करोड़ पर पहुंच गई। जबकि रविवार को छुट्टी के बावजूद कमाई घटकर 19.10 करोड़ रुपये ही रही। मंगलवार को तेलुगू शोज में भी औसतन 100 में से 80 सीटें खाली नजर आई हैं।

'द राजा साब' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

देश ही नहीं, बल्‍क‍ि ओवरसीज मार्केट में भी प्रभास की फिल्‍म को दर्शकों ने खारिज कर दिया है। विदेशों में पांच दिनों में प्रभास की फिल्‍म ने सिर्फ 32.70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि देश और विदेश मिलाकर 'द राजा साब' की वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कमाई 175.35 करोड़ रुपये तक ही पहुंची है। आगे इस फिल्‍म के लिए मुश्‍क‍िलें और बढ़ने वाली हैं, क्‍योंकि 23 जनवरी को 'बॉर्डर 2' रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्‍म के पास खुलकर कमाई के लिए 9 दिन ही बचे हैं।

'अवतार 3' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन ₹11500 करोड़ पार

दूसरी ओर, भारत में अब जेम्‍स कैमरून की 'अवतार फायर एंड ऐश' की रफ्तार भी थमने लगी है। वर्ल्‍डवाइड इस साइंस-फिक्‍शन फिल्‍म ने जहां 26 दिनों में ₹11500 करोड़ से अध‍िक की ग्रॉस कमाई कर ली है, वहीं भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर यह 200 करोड़ रुपये की दहलीज पर है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी इसकी कमाई करोड़ से नीचे रही है। भारत में 'अवतार 3' का टोटल नेट कलेक्‍शन अब 185.28 करोड़ रुपये है। इसमें 26वें दिन की 31 लाख रुपये की कमाई भी शामिल है।

'इक्‍कीस' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दिवंगत धर्मेंद्र की आख‍िरी फिल्‍म 'इक्‍कीस' को तारीफ भले ही बहुत मिली, लेकिन कमाई के मामले में यह 'धुरंधर' के किले में सेंध नहीं लगा सकी है। अगस्‍त्‍य नंदा, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया स्‍टारर इस वॉर ड्रामा ने 13 दिनों में 29.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी 40 लाख रुपये की कमाई हुई है। श्रीराम राघवन की 'इक्‍कीस' की वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कमाई 39 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.