प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ

Updated on 18-09-2025 12:53 PM

गरियाबंद। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण माह के साथ समन्वय कर अभियान आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत् जिले में भी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं व बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवायें सहित विशेषज्ञों की सेवाएं प्रदाय किया जायेगा।

इसी तारतम्य में कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राजिम क्षेत्र के विधायक  रोहित साहू, कलेक्टर  बी.एस उइके, जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, पूर्व विधायक  संतोष उपाध्याय,  डमरूधर पुजारी, वरिष्ठ नागरिक  अनिल चन्द्राकर सहित सीएमएचओ  यू.एस. नवरत्न एवं भारी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए। मध्यप्रदेश के धार में आयोजित प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अवलोकन किया। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  मोदी ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मां भारती के सम्मान, गौरव और प्रतिष्ठा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान हमारी माताओं और बहनों को समर्पित है। माताओं और बहनों एवं भारत की नारी शक्ति को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि जब एक मां स्वस्थ होती है, तो पूरा घर सुचारू रूप से चलता है और अगर वह बीमार पड़ती है, तो पूरा परिवार अस्त-व्यस्त हो जाता है। उन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि किसी भी महिला को जागरूकता या संसाधनों की कमी के कारण कष्ट नहीं सहना चाहिए। श्री मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कई बीमारियां, खासकर वे बीमारियां जो महिलाओं के लिए उच्च जोखिम पैदा करती हैं, जांच में देरी के कारण चुपचाप बढ़ती रहती हैं और गंभीर हो जाती हैं। इस अभियान के तहत रक्तचाप और मधुमेह से लेकर एनीमिया, तपेदिक और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी प्रकार की जांच और दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी और इनका खर्च सरकार वहन करेगी। आगे के इलाज के लिए, आयुष्मान कार्ड एक सुरक्षा कवच का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान आज से 2 अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री ने देश भर की माताओं, बहनों और बेटियों से अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालने, स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में भाग लेने और अपने समुदायों की अन्य महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने सामूहिक संकल्प का आह्वान किया - कोई भी मां पीछे न छूटे, कोई भी बेटी पीछे न छूटे।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (ग्रामीण/शहरी), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं पहुँच विहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा। इस अभियान में जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन व गर्भाशय कैंसर, टीबी एवं अन्य रोगों का परीक्षण। गर्भवती महिलाओं तथा प्रजनन आयु वर्ग (15 से 49 वर्ष) की महिलाओं का एनीमिया जांच व परामर्श सेवा साथ ही एनेमिक हितग्राहियों को ऑयरन की गोली उपलब्ध कराई जायेगी। सिकल सेल की स्क्रीनिंग, परामर्श व सिकल सेल कार्ड का वितरण किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर विशेषज्ञ शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारियों जैसे कि स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक एवं दंत चिकित्सक आदि की सेवाएं ली जाएगी। मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श व मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था की जांच की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.