प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जेपी सहारे को मिली राहत

Updated on 20-12-2025 12:39 PM

राजनांदगांव।  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिले में प्रभावी एवं निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल में राहत मिल रही है, बल्कि स्वच्छ, हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों में सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापित कर रहे है। छुरिया विकासखंड में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी  जेपी सहारे ने अपने निवास स्थल डोंगरगांव के निजी आवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित किया गया है।  जेपी सहारे ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर प्लांट की स्थापना के बाद बिजली बिल में शून्य हो गया। जिससे उन्हें प्रतिमाह आर्थिक बचत हो रही है। योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार की सब्सिडी तथा राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी नियमानुसार बैंक खाते में प्राप्त हुई है।

इसी तरह प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कृषि विभाग के 19 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने आवास पर सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया गया है। यह पहल शासकीय अमले द्वारा स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कृषि विभाग की टीम द्वारा कृषकों को योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और सौर ऊर्जा अपनाने से कृषकों के बिजली व्यय में कमी के साथ स्थायी एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत के लाभ के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.