खिलाडिय़ों की तैयारी ऐसी हो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें : डॉ. रमन सिंह

Updated on 12-01-2026 12:08 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके पश्चात खिलाडिय़ों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शपथ दिलाई गई।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के बास्केटबॉल खिलाडिय़ों का संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में 1006 प्रतिभागी शामिल हो रहे है। जिनमें 429 बालक एवं 402 बालिका खिलाड़ी है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव पहुंचे है। यह निश्चित रूप से आपके खेल की शुरूआत हो रही है। राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद देश का प्रतिनिधित्व कर सकते है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में शामिल बहुत सारे बच्चे भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत की चिंता नहीं करनी चाहिए। खेल में हार और जीत से आगे बढ़कर हम मैदान में सीखते हैं और मैदान से आगे बढऩे की इच्छा बढ़ती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि आज इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से आए है। कल जब देश की टीम बनेगी तो यही से राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि तैयारी ऐसी हो जिससे राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम आगे बढ़ाएं।

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल  नीलू शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव नगर के अनेक खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया है। जिले के खेल से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिग्विजय स्टेडियम, एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सहित अन्य सौगाते मिली है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे है। बास्केटबॉल खेल के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया फिट इंडिया के माध्यम से देश में विभिन्न खेलों और खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। भारत खेल के क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा युवाओं को खेल से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेल व खिलाडिय़ों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव साहित्य, खेल और संस्कार की नगरी है। जिले के डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर एवं श्रीयंत्र सहित विभिन्न पर्यटन व दर्शनीय स्थल है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इन पर्यटन व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण जरूर करें।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कहा कि राजनांदगांव को हमेशा से कला, कलम और कलाई की नगरी कहा जाता है। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन एक अलंकार के रूप में एक नया रतन जड़ेगा। राजनांदगांव जिले ने देश व प्रदेश को अच्छे खिलाड़ी दिए है। जिले के खिलाडिय़ों ने हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिता एवं खेल व खिलाडिय़ों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले को एक बैडमिंटन अकादमी एवं सीएसआर में टेनिस के लिए स्वीकृति मिली है। जिले में बॉक्स क्रिकेट की भी शुरूआत होने वाली है। कलेक्टर ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंतर्गत बास्केटबॉल में बालक व बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागी शामिल है। जिनमें देश के 27 राज्य एवं 9 शैक्षणिक संस्थान सहित कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में 429 बालक एवं 402 बालिका तथा 175 कोच शामिल है। इस तरह प्रतियोगिता में कुल 1006 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, पूर्व विधायक  विनोद खाण्डेकर,  संतोष अग्रवाल,  राजेन्द्र गोलछा,  सौरभ कोठारी,  रमेश पटेल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, एसडीएम  गौतम पाटिल, जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं खिलाड़ी व कोच उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.