फ्लाइट में को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी चुराने वाला गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस बोली- आरोपी ने सालभर में 200 उड़ानें भरीं, कई लोगों से ठगी की

Updated on 14-05-2024 11:44 AM

दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को फ्लाइट्स में अपने को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते एक साल में 110 दिनों में 200 से ज्यादा फ्लाइट्स में ट्रैवल किया और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी सोमवार को दी।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ऊषा रंगनानी के मुताबिक आरोपी का नाम राजेश कपूर है। उसे दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया गया है जहां उसने चुराए हुए गहने रखे थे। वह इन गहनों को शरद जैन (46) नाम के शख्स को बेचने वाला था। पुलिस ने उसे भी करोल बाग से गिरफ्तार किया है।

तीन महीने में हुई दो वारदातों में नजर आया था आरोपी
रंगनानी ने बताया कि बीते तीन महीनों में दो अलग फ्लाइट्स में चोरी की दो वारदातें हुई थीं, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक टीम बनाई गई। 11 अप्रैल को एक पैसेंजर का बैग गुम हो गया था, जिसमें 7 लाख रुपए की ज्वेलरी थी। इसके पहले 2 फरवरी को अमृतसर से दिल्ली की फ्लाइट में एक पैसेंजर के 20 लाख के गहने गुम हो गए थे।

पुलिस ने जांच के दौरान दिल्ली और अमृतसर के एयरपोर्ट्स और फ्लाइट के CCTV फुटेज चेक किए। एक शख्स दोनों फ्लाइट्स पर दिखा, जिसे पुलिस ने संदिग्ध माना। पुलिस ने एयरलाइंस से संदिग्ध आरोपी का नंबर पता किया, लेकिन पता चला कि उसने बुकिंग के समय फेक नंबर दिया था।

ज्वेलरी बेचकर कमाए पैसे से जुआ खेलता था आरोपी
पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी का नंबर निकाला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह हैदराबाद समेत पांच ऐसे मामलों में शामिल रहा है। उसने ये भी बताया कि उसने ज्वेलरी की चोरी से कमाया ज्यादातर पैसा ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए में गंवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी, जुए और धोखाधड़ी के 11 मामलों में शामिल था, जिसमें से पांच मामले एयरपोर्ट के थे। आरोपी ऐसे पैसेंजर्स को टारगेट करता था, जो अकेले हों, खासतौर से इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को वह अपना निशाना बनाता था।

प्रीमियम डोमेस्टिक फ्लाइट्स से बड़े शहरों में ट्रैवल करता था
पुलिस ने बताया कि आरोपी अंदाजा लगा लेता था कि ऐसे पैसेंजर्स अपने सामान में कीमती चीजें लेकर जाते हैं, इसलिए वह एअर इंडिया और विस्तारा जैसी प्रीमियम डोमेस्टिक फ्लाइट्स से दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद के लिए ट्रैवल करता था।

प्लेन में बोर्डिंग के समय की अफरातफरी के बीच वह ओवरहेड केबिन में चुपके से विक्टिम के सामान की तलाशी लेता था और कीमती सामान चुरा लेता था। कई मौकों पर उसने टारगेट सेट करने के बाद अपनी सीट भी बदलकर टारगेट के पास वाली चुनी थी। इतना ही नहीं, किसी की पहचान में न आने के लिए वह अपनी टिकट अपने मृत भाई के नाम पर बुक किया करता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.